Thursday, October 22, 2026
Home खेल तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया,...

तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया, सूर्या और तिलक ने खेली शानदार पारी

नई दिल्ली। भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में दमदार वापसी की है। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों मैच भी अपने नाम करने होंगे। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि, भारत ने सिर्फ 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए और मैच आसानी से अपने नाम किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 83 और तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 और पॉवेल ने 40 रन बनाए। अल्जारी जोशेफ ने दो विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की। शुरुआती दो ओवर में हार्दिक और अर्शदीप ने सिर्फ नौ रन दिए। इसके बाद किंग और मेयर्स ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोले और पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर 38 रन बनाए। अगले ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन हो गया। मेयर्स और किंग ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। मेयर्स 20 गेंद में 25 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हुए।  तीसरे नंबर पर आए जॉनसन चार्ल्स स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। उन्होंने एक छक्का और एक चौका जरूर लगाया, लेकिन लय में नहीं थे। 12 रन के स्कोर पर कुलदीप ने उन्हें आउट किया। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, 12 गेंद में 20 रन बनाने के बाद वह कुलदीप के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रेंडन किंग को भी आउट किया और वेस्टइंडीज का स्कोर 106/4  हो गया। किंग ने 42 रन बनाए। यहां से वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई। हेटमायर भी आठ गेंद में नौ रन बनाकर मुकेश कुमार के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए।

18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 131/5 था, लेकिन 19वें ओवर में अर्शदीप ने 17 रन लुटा दिए। रोवमन पॉवेल ने उनकी जमकर धुनाई की। मुकेश कुमार के 20वें ओवर में भी 11 रन बने और वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 159 रन बनाने में सफल रही। कप्तान पॉवेल 19 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने टी20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए और सबसे कम गेंद और मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उनके अलावा अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अपना पहला टी20 मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक रन बनाकर पहले ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। इसके बाद आए सूर्यकुमार ने पहले ही ओवर की बची हुई दो गेंदों में 10 रन बना दिए। अगले तीन ओवरों में भी सूर्या ने तेजी से रन बनाए। हालांकि, पारी के पांचवें ओवर में शुभमन गिल अल्जारी जोशेफ का शिकार बने। गिल का खराब फॉर्म जारी रहा और उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ छह रन बनाए।

गिल के आउट होने के बाद तिलक ने अपनी पहली दो गेंदों में चौके लगाकर दबाव नहीं बनने दिया और सूर्या ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बटोर लिए और पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर 60/2 था। इसके बाद तिलक ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन सूर्यकुमार ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के पार पहुंच चुका था। इसके साथ ही टीम इंडिया की जीत लगभग तय हो गई थी। हालांकि, सूर्यकुमार 44 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया।

RELATED ARTICLES

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आयुष वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक...

एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर

सिर्फ 0.4 अंक से चूकीं अवनि लेखरा नई दिल्ली। भारत की दो स्टार पैरा निशानेबाजों मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने 2026 एशियाई पैरा खेलों...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार, 17 अक्टूबर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ जन-जागरूकता में भी निभा रहा अहम भूमिका देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य...

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस...

खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज

11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में होंगे मुकाबले पौड़ी- जनपद मुख्यालय के कंडोलिया स्थित...

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat