Home ब्लॉग एक मैच हारे और विश्व कप हार गए

एक मैच हारे और विश्व कप हार गए

अजीत द्विवेदी
भारत के 140 करोड़ लोगों की उम्मीदें टूट गईं। भारत एकदिवसीय क्रिकेट के विश्व कप का फाइनल मुकाबला हार गया। भारत को यह विश्व कप जीतना था। भारतीय टीम चैम्पियन की तरह खेल रही थी। दुनिया की जो नौ टीमें विश्व कप खेलने भारत आई थीं उन सभी टीमों को भारत ने लीग मुकाबले में हराया था। ऑस्ट्रेलिया को भी अपने पहले मैच में ही छह विकेट से हराया था। लीग राउंड में भारत ने अपने सभी नौ मैच जीते थे और शानदार प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सेमी फाइनल में हरा कर परफेक्ट टेन स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। लेकिन भारतीय टीम फाइनल नहीं जीत सकी। जिस ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत ने छह विकेट से हराया था उसने छह विकेट से भारत को हरा कर छठी बार विश्व कप जीत लिया।

फाइनल मुकाबले से पहले भारत की मौजूदा टीम को अजेय माना जा रहा था। क्रिकेट के पंडित इसकी तुलना वेस्टइंडीज की सर्वकालिक महान टीम से कर रहे थे। भारत के पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली थे तो एक विश्व कप मुकाबले में तीन बार पांच विकेट लेने का शानदार कारनामा करने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी थे। रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी थी। किसी भी देश के गेंदबाज एक भी मैच में भारत की पूरी टीम को आउट नहीं कर पाए थे। भारत के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी- मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने हर टीम का टॉप ऑर्डर धराशायी हो रहा था। लेकिन रविवार का दिन न भारतीय बल्लेबाजों का था और न गेंदबाजों का। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया और भारतीय गेंदबाज उनकी बल्लेबाजी के आगे बेअसर रहे।

कहने को कहा जा सकता है कि खेल में हार-जीत होती रहती है और जो टीम बेहतर खेली वह जीती। यह भी कहा जा सकता है कि आज भारत का दिन नहीं था। जानकार औसत के सिद्धांत का भी हवाला देंगे और बताएंगे कि लगातार 10 मैच जीतने के बाद औसत का सिद्धांत काम कर गया। दूसरी ओर जो टीम थी वह गिरते-पड़ते फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अपने दोनों पहले मैच में हार गई थी। सेमीफाइनल में भी दक्षिण अफ्रीका के 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने में भी ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हो गई थी। लेकिन हारते-जीतते फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उसके खिलाडिय़ों के ऊपर विश्व कप के फाइनल का दबाव पूरे मैच में नहीं दिखा और न नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद एक लाख 30 हजार दर्शकों के एकतरफा भारत का समर्थन करने का दबाव उनके ऊपर दिखा। पूरी टीम एक लय में खेली और छठी बार विश्व विजेता बनी।

महान क्रिकेटर सुनील गावसकर ने फाइनल मैच से पहले अपने विश्लेषण में बताया था कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारत और ऑस्ट्रेलिया समान रूप से मजबूत हैं, इन दोनों में जीतेगा वह जो अच्छी फील्डिंग करेगा। उनकी बात बिल्कुल सही साबित हुई। ट्रैविस हेड ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जो कैच पकड़ा वह मैच का टर्निंग प्वाइंट बना। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के धुर्रे बिखेर रहे रोहित के कैच से लगा कि यह भारत का दिन नहीं है। फिर वही ट्रैविस हेड 120 गेंदों में 137 रन बना कर ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो बने। फाइनल मुकाबले सहित पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जो जज्बा दिखाया वह काबिले तारीफ रहा। पहले दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अगले सभी सात मैच जीते। ऑस्ट्रेलिया के जज्बे की बात करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच को याद करना होगा, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल ने चोट लगने के बाद भी 202 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

बहरहाल, चैम्पियन की तरह खेल रही भारतीय टीम के लिए यह आत्ममंथन का समय है। भारतीय टीम को ऐसा क्या हो गया है कि वह आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल नहीं जीत पा रही है? गौर करने की बात है कि 2013 के बाद से भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसा लग रहा था कि 10 साल से चल रहा ट्रॉफी का यह सूखा इस बार समाप्त होगा और भारत विश्व कप जीतेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्रिकेट में कोई भी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। हो सकता है कि आगे भारत जीतना शुरू करे और अगला विश्व कप भी जीते। लेकिन दो लोगों को इस विश्व कप की हार हमेशा सालती रहेगी। वो दो लोग हैं भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड और कप्तान रोहित शर्मा।

राहुल द्रविड किसी विश्व विजेता टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उनके साथी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 2011 में विश्व कप की ट्रॉफी अपने हाथ में उठा कर रिटायर हुए। द्रविड को यह मौका नहीं मिला। लग रहा था कि इस बार बतौर कोच उनको यह मौका मिलेगा लेकिन इस बार भी किस्मत दगा दे गई। इसी तरह रोहित शर्मा को 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। उसके बाद यह उनका तीसरा विश्व कप था और उम्मीद की जा रही थी कि वे ट्रॉफी हाथ में उठाएंगे। लेकिन भारत की हार ने उनका भी सपना चकनाचूर कर दिया। उनकी उम्र 36 साल है और वे अगला विश्व कप नहीं खेल पाएंगे। सो, विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने का उनका भी सपना अधूरा रह गया।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat