Home उत्तराखंड राज्यपाल ने राजभवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्यपाल ने राजभवन एवं परेड ग्राउंड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया

सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय व उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान मिला

परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर 40 वी वाहिनी महिला दल रहीं

देहरादून। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। प्रदेश के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। (सूची संलग्न है।)

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह में सेना जी0आर0 5/1 रेजिमेन्ट, सी0आर0पी0एफ0, आई०टी०बी०पी०, उत्तर प्रदेश पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40 वी वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी ब्याइज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर 40 वी वाहिनी महिला दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, छपेली, भांगडा, हारूल नृत्य आदि का महमोहक प्रदर्शन किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद, माला राज्यलक्ष्मी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष, देहरादून मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, डी.जी.पी. अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहा।

राज्यपाल ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने ‘‘देवभूमि संवाद’’ का विमोचन किया

इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन उत्तराखंड की पत्रिका ‘‘देवभूमि संवाद’’ का विमोचन किया। राजभवन उत्तराखंड की पत्रिका देवभूमि संवाद का प्रकाशन प्रत्येक 06 माह में किया जाता है। इस पत्रिका में राज्यपाल के कार्यक्रमों, बैठकों, भाषणों सहित अन्य गतिविधियों को अंकित किया गया है। देवभूमि संवाद का संपादन संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, सह संपादन अर्जुन पटवाल, सहयोग सूचना अधिकारी अजनेश राणा द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। गणतंत्र के 75वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है यह हमारी अमृत महोत्सव के साथ-साथ अमृतकाल का भी दिन है जो हमें प्रेरित करता है कि हम किस प्रकार विकसित राष्ट्र, सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र और आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्प लें।

राज्यपाल ने कहा कि साल 2023 भारतवर्ष के लिए भी उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता कर पूरी दुनिया को जहां एक ओर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर अपनी वैश्विक नेतृत्व की क्षमता को प्रदर्शित किया। चंद्रयान-3 लॉन्च कर भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। दुनिया के सबसे तेज 5-G रोलआउट को हासिल करना, डिजिटल पेमेंट में सबसे ऊपर रहना और सौर मिशन आदित्य एल-1 सहित एशियन गेम्स में 100 से अधिक मेडल जीतना दर्शाता है कि हम मिशन-2047 की ओर सही और स्पष्ट रूप से आगे बढ़ रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि देश के विकास के साथ युवा उत्तराखंड भी प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। हमने गत 24 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं किन्तु सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए अभी हमें लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में हम सभी का समर्पण भाव इच्छा शक्ति और कार्य शैली हमारे प्रदेश की दशा और दिशा तय करने वाली है। इसलिए उत्तराखण्ड को इस दशक में देश का विकसित, सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको संकल्प, सिद्धि, और सामर्थ्य के साथ अपना योगदान करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2023 में उत्तराखंड में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन, छठें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन, रेलवे-रोपवे, रोडवे एवं एयरवे का तीव्र विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में यह साल राज्य के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। देश में हुए जी-20 सम्मेलन से जुड़ी तीन बैठकों की मेजबानी से उत्तराखंड ने इस वर्ष देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के युवा हमारी ताकत हैं। युवा देश एवं राज्य के वर्तमान भी हैं और भविष्य भी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का सामर्थ्य सेवाभाव, लगन, देश, प्रदेश, व समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उनके प्रयास, परिश्रम और शक्ति के बूते ही विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सर्वश्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश आज हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। युवाओं के लिए रोजगार हो, या किसान, मातृशक्ति के लिए चल रही योजनाओं से यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार राज्य के हर वर्ग के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास का नया अध्याय लिखने के लिए हर व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है। विशेषकर मातृशक्ति, युवा शक्ति और साथ ही साथ पूर्व सैनिकों की अहम भागीदारी से उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जा सकता है।

परेड ग्राउंड में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किये गये, का विवरण निम्नवत हैः-

1- अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड । (राष्ट्रपति का पुलिस पदक)
2- डॉ० वी० मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग/निदेशक सतर्कता उत्तराखण्ड । (राष्ट्रपति का पुलिस पदक)
3- धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक (से०नि०) जनपद चमोली। (पुलिस पदक)
4- रमेश चन्द्र भट्ट, उ0नि0 वि०श्रे० (से०नि०) जनपद चम्पावत। (पुलिस पदक)
5- महेश चन्द्र चन्दोला, निरीक्षक (एम)/गोपनीय सहायक (से०नि०) अभि०/सुरक्षा मुख्यालय। (पुलिस पदक)

गणतंत्र दिवस -2024 के अवसर पर घोषित राज्यपाल उत्कृष्ठ सेवा पदक से राज्य पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों का पदक अलंकरण किया गया-

1- विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।
2- गजपाल सिह रावत, प्लाटून कमाण्डर, मा० मुख्यमंत्री सुरक्षा उत्तराखण्ड।
3- धनी लाल अपर गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी

समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी

समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की...

सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat