Wednesday, October 21, 2026
Home उत्तराखंड मातृशक्ति के लिए यूसीसी बिल सर्वाधिक महत्वपूर्ण -सीएम

मातृशक्ति के लिए यूसीसी बिल सर्वाधिक महत्वपूर्ण -सीएम

भाजपा संगठन ने सीएम का किया सम्मान

उत्तराखंड के लिए आज विशेष दिन, यह हमारा मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ायेगा- धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सरकार ने जनता से किया गया एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण वादा समान नागरिक संहिता कानून के रूप में पूर्ण किया है। निश्चित रूप से यह कानून पूरे भारत में लागू होगा। धीरे-धीरे सभी राज्य इसको अपनाएंगे और पूरे देश को समान नागरिक संहिता कानून से आच्छादित किया जाएगा। इस कानून के लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सब कुछ दूर हो जाएगी। मातृशक्ति के लिए यह बिल सर्वाधिक महत्वपूर्ण साबित होगा। जिस देश में मातृशक्ति की पूजा होती है वहां संपन्नता बढ़ती है। समान नागरिक संहिता कानून से इस व्यवस्था का परिपालन होगा। डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे वरिष्ठ जनों ने एक समान कानून होना चाहिए इस बात की परिकल्पना वर्षों पूर्व कर दी थी। हमें जानकारी दी गई है कि राजस्थान में भी इस बिल पर चर्चा प्रारंभ हो गई है निश्चित रूप से यह बिल समूचे समाज के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाली संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 233000 सुझाव आए सुझाव आए जबकि 10000 लोगों से सीधे संवाद किया था। यह देश का पहला ऐसा कानून है जो जनता के माध्यम से लागू हुआ।

इस संदर्भ में प्रदेश के लोगों को जागरूक बनाने के लिए अब मंडल स्तर पर बैठके होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच भी हमारे कानून निर्माण समिति के लोग पहुंचे और उनके भी विचार रखें जिसके कारण यह एक बेहतर व्यवस्था कानून बना है। जिस देश की जनता वर्षों से चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया गया है। महिलाएं हर क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है उनकी यह बढ़ोतरी लगातार अग्रसर होती रहे यह अपने आप में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय प्रहरी की भाँति पूरे देश की रक्षा कर रहा है वही गंगा-जमुना जैसी नदियां पूरे देश को सिंचित कर रही है। यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण कानून होने वाला है। वैसे भी 30% महिला आरक्षण लागू कर दिया है हमने आज 10% आंदोलनकारी आरक्षण को भी लागू कर दिया है। लोगों के लिए अब रास्ता बन गया है उत्तराखंड के लिए आज विशेष दिन है जो हम सब के मार्गदर्शन और हमारे मनोबल का बढ़ाने का काम करेगा। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं उन्होंने केदारनाथ में कहा था कि तीसरी सदी उत्तराखंड की होगी आज देवभूमि से पारित हुआ यह कानून निश्चित रूप से उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल यूनिवर्सल सबमिट में साढे तीन लाख से अधिक अनुबंध किए हैं बीच में व्यवस्था के सुधारीकरण के कारण हमारी सड़के अच्छी हुई उत्तराखंड के हर क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। जी-20 हो या अन्य सम्मेलन चार धाम हो या सड़कों को जोड़ने का कार्य स्मार्ट सिटी हो और या अन्य तेज गति से होने वाले काम हमें प्रेरणा देते हैं प्रोत्साहित करते हैं और हमारे कर्तव्य बोध को जगाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी विधायकों तथा मंत्रियों को बधाई का मौका है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। वह हर व्यक्ति हर विधायक ने अपने संदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि समान नागरिक संहिता कानून क्यों जरूरी था उन्होंने कहा कि एक देश एक कानून इसका श्रेय उत्तराखंड से प्रारंभ होने वाले इस कानून के माध्यम से मुख्यमंत्री को जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता ने इस तरह की अपेक्षा पहले ही की थी। अब हम मंडल स्तर पर आभार कार्यक्रम आयोजित करेंगे ताकि हमारे मुख्यमंत्री तथा विधायकों का मनोबल बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि यह कानून देव भूमि के स्वरूप के अनुरूप है। गांव चलो अभियान के अंतर्गत भी इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा और इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया इसे रोकने का प्रयास किया जो सफल नहीं हुआ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया। वर्षों पूर्व गोवा ने इसे लागू किया था अब और उत्तराखंड से यह लागू हुआ है 63 विधायकों ने इसमें चर्चा की जो अपने-अपने महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि मुस्लिम विधायकों का भी इसमें समर्थन मिला है निर्दलीय तथा बसपा ने भी व्यक्तिगत स्तर पर इसका समर्थन किया है जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। अनेकों बार यह साबित जो चुका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे जिस तरह से राज्य आगे बढ़ रहा है उससे निश्चित है कि आने वाला दशक उतराखंड का होगा।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने समान नागरिक संहिता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूरी कैबिनेट और विधायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रसन्नता का विषय है कि उत्तराखंड ने सभी का ध्यान में रखते हुए एक ऐसे कानून की पहल की है जो आने वाले समय में पूरे देश के लिए नजीर का काम करेगी। हम इस कानून को अपने संगठन के माध्यम से अपने कार्यक्रमों में सम्मिलित कर जनता को बताने का प्रयास करेंगे मुख्यमंत्री ने जनता से किया वादा आज जनता के लिए पूर्ण किया

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, शक्तिलाल शाह, सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, अनिल नौटियाल,भोपाल राम, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, महानगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल उत्तराखंड सरकार में दायित्व धारी विश्वास डाबर विनय रोहिल्ला सुरेश प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी प्रदेश मंत्री आदित्य गोयल आदित्य चौहान प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल प्रदेश सोशल मीडिया सयोंजक नवीन ठाकुर आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश पौड़ी-...

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पौड़ी- आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत...

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विभिन्न विभागों के संयुक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश पौड़ी-...

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आयुष वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक...

गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण

क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है?...

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पौड़ी- आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat