Tuesday, October 20, 2026
Home उत्तराखंड सीएम के बाजपुर रोड शो में भाजपा ने झोंकी ताकत

सीएम के बाजपुर रोड शो में भाजपा ने झोंकी ताकत

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक

मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर इण्टर कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर बाजपुर तहसील कार्यालय से इण्टर कॉलेज बाजपुर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं के लोक कलाकारों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद जनसैलाब का अभिवादन कर आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा 12.11करोड़ रुपये की लागत से लघु आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण, 351.63 लाख की लागत से बाजपुर के बन्ध मार्ग से जगन्नाथपुर कोसी फार्म मार्ग(लिंक मोटर मार्ग) का पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 24.28 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज वार्ड नं- 5 में शमशान घाट की चाहर दीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास, 22.58 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज के वार्ड नं 8 में बीरपुर रोड से मौ0 आदिल के मकान तक सी0सी0 सड़क तथा नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं वार्ड नं 4 में 24.94 लाख की लागत से आदर्श नगर स्थित शमशान घाट की चाहर दीवारी के कार्य का शिलान्यास शामिल है। तथा मुख्यमंत्री ने बाजपुर को जलभराव से निजात दिलाने हेतु चकरपुर से बाजपुर- बाजपुर से गुमसानी तक लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने व पीडब्ल्यूडी की बेरिया रोड एवं चकरपुर रोड व उनकी पुलिया का पुनःनिर्माण कार्य कराए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तराई की पावन धरती को हमारे सिक्ख परिवारों ने अपनी मेहनत से सींचा है तभी तो ये धरती आज हरी भरी है और खुशहाल है। उन्होंने कहा कि सिक्ख परंपरा वास्तव में “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ की जीवंत परंपरा है। जिस प्रकार हमारे गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोच्च रखकर भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया था वैसा ही प्रयास केंद्र और राज्य की हमारी सरकारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भारत में हर वर्ग का उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उनका उत्थान करने के लिए दिन-रात काम करने वाले मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण हेतु योजनाएं शुरू की। उज्जवला योजना से मातृशक्ति को धुंए से आजादी मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त अपना घर मिला। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि से आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मुद्रा योजना के जरिए 40 करोड़ से अधिक लोगों को व्यवसाय के लिए लोन मिला जिससे कि वो और लोगों रोजगार दे पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि आज लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुद चलकर आपके दरवाजे तक आ रहे हैं और आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 10 सालों में विकास की एक अभूतपूर्व यात्रा को पूरा किया है जिसके साक्षी आप और हम सभी लोग हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत हर तरह से विकसित और आत्मनिर्भर बन रहा है। चाहे हम बात करें खाद्यान्न के क्षेत्र में या विज्ञान के क्षेत्र में, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में या शिक्षा के क्षेत्र में, हर तरफ से भारत ने तरक्की की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित कर एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता थी कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग लाभार्थियों के खातों में सीधे डी बी टी करने के लिए हो रहा है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र विश्व के सामने एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कोविड की वैक्सीन से लेकर मिशन चंद्रयान तक, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन मोदी के नेतृत्व में मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। 2014 के बाद से हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। 2014 के बाद हर सप्ताह देश में एक नई यूनिवर्सिटी खोली गई है। 2014 के बाद से हर दिन देश में दो नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। 2014 के बाद हर दिन एक नए आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मन्दिर का निर्माण भी 2014 के बाद ही सम्भव हो सका। आज देश में प्रतिदिन 38 कि.मी. सड़ का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। हम उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 2 महीने में हमारी राज्य सरकार ने 18,000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को हर तरह से मजबूत बनाने पर कार्य किया जा रहा है। हम सड़कें बना रहे हैं, स्टेडियम बना रहे हैं, विद्युत परियोजनाएं एवं जल परियोजनाओं पर मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल और सक्षम हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ ही हमनें राज्य के हित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए जो उत्तराखंड को एक बेहतर और श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में निश्चित ही अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। हमने देश में सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया जिससे कि पेपर लीक पर लगाम लग गई। अब पारदर्शिता से सभी परीक्षाएं हो रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं। हमारी सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ मजबूती से मुहिम चलाकर अब तक 5000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीनों से गैरकानूनी कब्जे को खत्म किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जो भी यहां अशांति पैदा करने की कोशिश करेगा उसको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमारी सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है क्योंकि हम अपने प्रदेश की डेमोग्राफी के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। धर्मांतरण विरोधी कानून हमारी देवभूमि की संस्कृति और पवित्रता की रक्षा करेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत ग्राम चनकपुर निवासी प्रेमवती, ग्राम शिवपुरी निवासी आकांक्षा को प्रमाण पत्र तथा एनआरएलएम की लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बाजपुर गांव की गुलनाज, चकरपुर की पूनम सागर एवं कनोरा की गुलिस्तां जहाँ एवं इसके उपरांत मुक्ता स्वयं सहायता समूह की उर्मिला काण्डपाल, दशमेश स्वयं सहायता समूह की सन्दीप कौर, गुलशन स्वयं सहायता समूह की आशिया, गुरुनानक स्वयं सहायता समूह की परमजीत कौर, दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह माया बिष्ट एवं भरत स्वयं सहायता समूह की कलावती को ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने मतदाता जागरूकता बूथ पर जाकर सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई एवं जनता से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते मैने संसद में जमरानी बांध का मुद्दा उठाया, जिसमें मुख्यमंत्री ने अपना सहयोग देकर इस मुद्दे को सुलझाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे अब आने वाले 50 वर्षों तक तराई में बिजली एवं पानी की समस्या नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने मेरे कहने पर लालकुआं से अमृतसर तक और टनकपुर से देहरादून तक रेल सेवा के लिए अपना विशेष योगदान देकर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक अरविंद पाण्डे, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पाण्डे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर(डब्बू), प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, राम मेहरोत्रा,अध्यक्ष किच्छा मण्डी कमलेन्द्र सेमवा, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा, निवर्तमान मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर

सिर्फ 0.4 अंक से चूकीं अवनि लेखरा नई दिल्ली। भारत की दो स्टार पैरा निशानेबाजों मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने 2026 एशियाई पैरा खेलों...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat