Home उत्तराखंड योगी- धामी में दिखी गजब की बॉन्डिंग

योगी- धामी में दिखी गजब की बॉन्डिंग

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.बी इण्टर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी (नैनीताल) में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि उत्तराखंड को कोटि कोटि नमन करते हुए बैसाखी, खालसा पंथ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा देवभूमि का कंकड़ कंकड़ शंकर है। हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा हुआ है।हमारी सरकारों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकाला है। भाजपा समस्या नहीं समाधान में विश्वास करती है। समस्या का नाम कांग्रेस है, जिन्होंने हमेशा देश को समस्या दी। कांग्रेस ने देश को विभाजन, आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, की समस्या दी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व बदलता हुआ भारत वैश्विक मंच पर 140 करोड़ भारतवासियों को सम्मान दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है। जिसकी बदौलत भारत रात में निश्चिंता के साथ सोता है। सरकार सैनिकों के साथ खड़ी है। देश मेंत इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होने कहा मेरा बचपन उत्तराखंड में बीता है। पहले पानी की बहुत समस्या होती थी। पर आज 1000 में से 900 घरों में पानी पहुंच गया है। मोदी ने समस्या के समाधान का रास्ता निकाला है। बीते सालों में गरीब कल्याण, आस्था का सम्मान, विकास , राष्ट्रीय सुरक्षा वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान हुआ है । आजादी के बाद मोदी का कार्यकाल ही स्वर्णिम युग है। बीते 10 वर्ष में भारत ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है। उनमें और तेजी आनी है। जिसके लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को अपना योगदान देना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की देन थी। जिसे कांग्रेस कभी नहीं हटा पाती। प्रधानमंत्री ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पास होने पर कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। समान कानून हर नागरिक के लिए तैयार होना ही चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम एवं उनकी पूरी कैबिनेट को यूसीसी लाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कांग्रेस देश की आस्था का सम्मान कभी नहीं कर पाती। कांग्रेस ने ही अयोध्या में विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने राम और कृष्ण को अपनी विरासत से जोड़ते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य किया। अयोध्या को देखकर लगता है जैसे त्रेता युग अयोध्या में आ गया हो। अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, काशी विश्वनाथ जैसे सभी तीर्थों को संवारने का काम किया है। उत्तराखंड में भी केदारनाथ जी और बद्रीनाथ जी का भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं, महिला सशक्तिकरण हर क्षेत्र में कार्य किया है। आज संकट उन्हीं के लिए है जो भ्रष्टाचारी हैं। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों की बस जेल या जहन्नुम में जगह है। आज यूपी में दंगा समाप्त हो गया है, कोई कर्फ्यू नहीं लगता अब कावड़ यात्रा भव्यता से निकलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सुरक्षा, समृद्धि, नौजवानों की आजीविका, आस्था का सम्मान, किया जा रहा है। उत्तराखंड प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में रहा है। उत्तराखंड की नदियों का पानी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायता प्रदान करता है। दोनों राज्य एक दूसरे से रसे बसे हैं। रक्षा उपकरणों का अब भारत निर्यात कर रहा है। पहले की सरकारों में नेतृत्व का अभाव था। जनता का एक वोट गलत जाता था तो देश में आतंकवाद फैलता था। पर आज जनता के एक वोट ने देश का कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने कहा विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों में भारत को पहुंचाने के लिए अजय भट्ट जी को पुनः सांसद तो मोदी को तीसरी बार पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर समस्त नागरिकों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि योगी उत्तराखंड की माटी के ही लाल हैं और उत्तराखंड का हर नागरिक योगी से बहुत स्नेह करता है। योगी द्वारा उत्तरप्रदेश में किए गए कार्यों की धमक पूरे भारत में सुनाई देती है। योगी की लोकप्रियता इतनी है कि आज देश का बच्चा-बच्चा उन्हे बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगा है। उन्होंने कहा 2017 के बाद योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तरप्रदेश की पूरी तस्वीर बदल कर रख दी है, आज यूपी में अपराध पर अंकुश लगा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन की ओर अग्रसर है और उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था को योगी जी 1 ट्रिलियन बनाने की दिशा में आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री और महाराज के संकल्प से हर भारतीय का अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार हो गया है। और काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई दशकों से लंबीत जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिल गई है। एचएमटी फैक्ट्री की जमीन भी राज्य सरकार को हस्तांतरण कर दी गई है। हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्ट होने वाला है। साथ ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी निर्माण होने वाला है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2200 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर के मास्टर प्लान का कार्य जारी है। पिछले दिनों ही 700 करोड की योजनाओ का लोकार्पण, शिलान्यास कर कई योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने भी राज्यहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण के कारण नहीं लिया था। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित हो गया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। लैंड जिहाद पर कार्यवाही जारी है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी बनभूलपुरा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हमने सख्त दंगारोधी कानून बनाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ संस्कृति और विरासत का सम्मान करती है। तो दूसरी ओर कांग्रेस और उसके गठबंधन के दल हैं, जिनका लक्ष्य है – मैं, मेरा परिवार और उसका विकास। उन्होंने कहा कांग्रेस देश में तुष्टिकरण कर वोटबैंक की राजनीति के माध्यम से सत्ता हासिल करना चाहती हैं । कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथी आज भाजपा पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगा रहे हैं और लोकतंत्र को खतरा बता रहे हैं। उन्होंने कहा अगर धारा 370 हटाना, समान नागरिक संहिता लागू करना, सीएए से पीड़ितों को हक दिलाना, वंदे मातरम गाना और हिंदू होने पर गर्व करना सांप्रदायिक है,तो हाँ हम सांप्रदायिक हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण में इतनी अंधी है की देशहित के हर मजबूत फैसलों का भी विरोध करती है। कांग्रेस वोटबैंक की घटिया राजनीति के चलते भारत के वीर सैनिकों के बलिदान और शौर्य पर भी सवाल उठा सर्जिकल स्ट्राइक तक को झूठा करार दे चुकी है। उन्होंने कहा हमने इस तुष्टिकरण और वोटबैंक की घटिया राजनीति को करारा जवाब देना है और कांग्रेस को भारी मतों से हराकर भाजपा को पुनः विजयी बनाना है।

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित उत्तराखंड के विकास के लिए, विकसित भारत के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुनकर अजय भट्ट को विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान दें।

RELATED ARTICLES

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी

समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी

समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की...

सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat