Sunday, October 18, 2026
Home ब्लॉग समयबद्ध न्याय से रूक सकेंगे महिलाओं के प्रति अपराध  

समयबद्ध न्याय से रूक सकेंगे महिलाओं के प्रति अपराध  

डॉ जगमति
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।  देश का एक भी कोना, स्त्रियों के साथ अमानवीयता को लेकर अछूता नहीं है।  हर रोज देश के किसी न किसी कोने से महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।  ऐसे में यह प्रश्न उठाना स्वाभाविक है कि आखिर किस मानसिकता के साथ ऐसे घृणित कृत्य को अंजाम दिया जाता है।  यदि हम गहराई में जाएं, तो पायेंगे कि इस तरह के कुकृत्यों के पीछे एक ऐसी मानसिकता काम करती है, जो महिलाओं, बच्चियों को मनुष्य न मान महज एक वस्तु मानती है।  ऐसी मानसिकता के विकसित होने का कारण देश में एक भी ऐसी संस्था का न होना है, जो नौजवानों का मार्गदर्शन कर सके।  इसके अतिरिक्त, देश में यौन शिक्षा को लेकर, यौन संबंधों को लेकर विमर्श में एक हिचकिचाहट है।

समाज में इन विषयों पर बातचीत करना एक तरह से प्रतिबंधित है।  ऐसे में यौन संबंधों के बारे में छुप-छुपाकर जानकारी प्राप्त की जाती है।  इससे एक विकृत मानसिकता विकसित होती है।  आजकल स्मार्टफोन व इंटरनेट की पहुंच लगभग हर जगह हो गयी है। और इनके जरिये बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री किशोरों, युवाओं व बच्चों तक पहुंच रही है।  इन सामग्रियों पर किसी तरह की कोई रोक भी नहीं है।  इस तरह की सामग्री नौजवानों को अपराध के लिए उकसाती है।  जब युवाओं के पास यौन संबंधों को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है, न ही इस विषय पर कोई विमर्श ही होता है, ऐसा वातावरण अपराध की मानसिकता विकसित करने में मददगार साबित होता है।  जिनके पास पैसा है, वे पैसे के बल पर इस तरह के कार्य कर लेते हैं।  पर जिनके पास पैसा नहीं है, न ही उसे अपनी इच्छाएं पूरी करने का रास्ता पता है, ऐसा व्यक्ति चोरी-छुपे इस तरह के काम करता है।  इसके लिए वह अपराध का रास्ता चुनता है।  चूंकि महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर होती हैं, बच्चियां तो प्रतिरोध की स्थिति में ही नहीं होती हैं, सो अपराधियों के लिए उनको निशाना बनाना आसान हो जाता है।

देश में इस तरह की जो मानसिकता बन रही है, उसके तार कई जगहों से जुड़े हुए हैं।  जब तक उन तमाम जगहों पर काम नहीं किया जायेगा, तब तक लोगों की मानसिकता में सुधार नहीं होगा और अपराध व महिलाओं के प्रति असुरक्षा बढ़ती रहेगी।  हमारे देश में राजनीति और अपराध का गठजोड़ बहुत गहरा है।  सत्ता अपराधियों को संरक्षण देती है, सो जघन्य अपराधियों को भी बेल मिल जाती है।  ऐसे में लोगों के बीच संकेत तो यही जाता है कि अपराध के बाद राजनीतिक संरक्षण लेने से आप बच जायेंगे।  इससे दूसरे अपराधियों को भी हिम्मत मिलती है।  अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिलने के संकेत समाज में नकारात्मक जाते हैं।  लोगों के मन में कानून-व्यवस्था का जो डर होता है, वह समाप्त हो जाता है।  किसी पर कोई अंकुश नहीं रह जाता है।  इस कारण भी अपराध बढ़ते हैं।  मुझे मीडिया से भी शिकायत है।  वह महिलाओं को एक व्यक्तित्व की बजाय एक सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में पेश करती है।  इस तरह के अपराध के लिए नशाखोरी भी बड़ी वजह है।  बेरोजगारी, खेती के संकट ने भी नशाखोरी को जन्म दिया है, जिसने महिलाओं के प्रति अपराध को बढ़ाया है।  काम न होने के कारण युवा नशे को गले लगा लेता है।  नशे में होशो-हवास खोने के बाद वह अपराध व हैवानियत पर उतर आता है।

इन अपराधों को रोकने के लिए समाज और सरकार को मिलकर काम करना होगा।  इसकी सबसे बड़ी जवाबदेही सरकार के ऊपर है।  उसे युवाओं को व्यस्त रखने के उपाय करने होंगे।  जब युवा व्यस्त होंगे तब रचनात्मक कार्यों में अपना मन लगायेंगे, परंतु यदि उनके पास ढेर सारा खाली समय होगा, तो वे मोबाइल पर उल्टी-सीधी चीजें देखेंगे और अपराध के दलदल में उतरगे।  अपराध पर रोक के लिए समाज और सरकार को यह प्रयास करना चाहिए, कि वे बच्चों को ऐसा खाद-पानी दें, जिससे वे एक अच्छे नागरिक के रूप में विकसित हों।  हमें महिलाओं को एक मनुष्य की तरह देखने का नजरिया विकसित करना होगा और इसे शैक्षणिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना होगा।  साथ ही सरकार को पोर्नोग्राफी पर, अश्लील फिल्मों पर रोक लगाने की जरूरत है।  आपसी सहयोग से मनुष्य के विकास के लिए स्वस्थ वातावरण निर्मित करना होगा।

महिलाओं को भी संगठित होना होगा और अपने लिए सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, अपराधियों को सजा दिलवानी होगी।  आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का सिक्का जमा रही हैं, परंतु उनके लिए बाहरी वातावरण सिकुड़ता जा रहा है, क्योंकि उनके लिए असुरक्षा बनी हुई है।  यूनिवर्सिटी, कॉलेज महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करे, पुलिस अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करे, समय पर न्याय मिले।  जब ऐसा होगा, तब जाकर महिलाओं के प्रति अपराध रुकेंगे और वे सुरक्षित हो पायेंगी।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर...

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जनपद को लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत...

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से किया संवाद राज्य में पांच वर्षों में...

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

मुख्यमंत्री ने जुलाई में की थी श्रमिकों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat