Home उत्तराखंड कोरोना वायरस से डरें नहीं, अलर्ट रहें, सरकार ने अभी कोई प्रतिबंध...

कोरोना वायरस से डरें नहीं, अलर्ट रहें, सरकार ने अभी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, सावधानी बरतें, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज दून के बाद प्रदेश सरकार जल्द ही तीन और मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग लैब स्थापित करेगी। इसके लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली से पंजीकरण की अनुमति मांगी है। इसके अलावा बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार से तीन लाख कोविड वैक्सीन मांगी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बोले कोरोना वायरस से डरें नहीं, अलर्ट रहें,
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य की स्वास्थ्य तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी हैं। दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की जा रही है। सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया है। इसके लिए राज्य को तीन लाख बूस्टर डोज उपलब्ध कराई जाएं। राज्य में 12 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव को प्रथम व द्वितीय डोज शत-प्रतिशत लगाई जा चुकी है। 25 प्रतिशत लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं। सभी नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई जा सके, इसके लिए तीन लाख डोज की मांग केंद्र सरकार से की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से अब तक 3,64,914 को ही बूस्टर डोज लगी है। 7,63,495 लाभार्थी अब भी इससे वंचित हैं। विराट लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी में है। बूस्टर डोज लगाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव बोले कोविड गाइडलाइन को लेकर अफवाह न फैलायें
केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को इस सबको देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। इस क्रम में उत्तराखंड में भी सरकार सतर्क हो गई है। शासन ने कोरोना की रोकथाम के दृष्टिगत सभी जिलों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उस चर्चा को निराधार बताया है, जिसमें उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर अनिवार्य करने की बात कही गई है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में कोविड जांच की कोई बाध्यता नहीं है। यद्यपि, किसी यात्री में कोरोना के लक्ष्य होने पर नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में संपर्क करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को घबराने व डरने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटक बिना रोक-टोक के यात्रा कर सकते हैं। सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। इसे देखते हुए सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें आमजन को मास्क पहनने और कोविड सम्यक व्यवहार के अनुपालन को जागरूक करने को अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने टीकाकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

अन्य देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी
स्वास्थ्य सचिव के अनुसार आमजन को बूस्टर डोज लगवाने को प्रेरित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में हर साल ही बड़ी संख्या में सैलानी यहां का रुख करते हैं। वर्तमान में भी क्रिसमस और न्यू इयर ईव के लिए मसूरी, नैनीताल समेत सभी प्रमुख स्थलों में होटल, रिसार्ट और विश्राम गृह बुक हो चुके हैं। इस बीच चीन, अमेरिका समेत अन्य देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है।

प्रथम व द्वितीय डोज शत-प्रतिशत
कोरोना से बचाव के लिए प्रथम व द्वितीय डोज शत-प्रतिशत लग चुकी हैं। अब बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसे अभियान के तौर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

एयरपोर्ट व सीमा पर अभी नहीं होगी सैंपलिंग
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर अभी किसी भी प्रकार की सैंपलिंग के आदेश नहीं दिए गए हैं। सभी कुछ पूर्व की भांति चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यात्री किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य में कोविड को लेकर स्थित पूरी तरह नियंत्रण में है।राज्य के पास दवाओं से लेकर सभी संसाधन पूरे हैं। हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

मेडिकल कॉलेजों की लैब में प्रतिदिन 11 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता
राज्य के मेडिकल कॉलेजों देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में प्रतिदिन 11 हजार से अधिक आरटीपीसीआर टेस्टिंग की क्षमता है जबकि इन मेडिकल कॉलेजों में स्थापित जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में प्रतिमाह दो हजार से अधिक जीनोम सीक्वेसिंग की क्षमता है। वर्तमान में दून मेडिकल कॉलेज में संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग की जा रही है। हल्द्वानी, अल्मोड़ा व श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों मेें पंजीकरण के लिए एनसीडीसी से अनुमति के बाद जल्द जीनोम सीक्वेंसिंग लैब शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के पास 22428 ऑक्सीजन सिलिंडर
कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार ने चिकित्सा उपकरणों का इंतजाम किया था। वर्तमान में राज्य में कुल 22428 ऑक्सीजन सिलिंडर, 9743 आक्सीजन कॅन्सेनट्रेटर, 86 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट चालू हालत में। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में 762 आईसीयू बेड, 8189 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 1032 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। 11 सरकारी पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन लगभग 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण

आत्मनिर्भरता की ओर महिला कैदी: हल्द्वानी जेल में ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा हल्द्वानी उप...

पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पेपर लीक को बनाया मुख्य मुद्दा, युवाओं से किया सीधा संवाद बारिश भी नहीं रोक सकी युवाओं...

देहरादून महायोजना-2041: नागरिकों ने सुझाया संतुलित विकास का मॉडल

नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन ने नया...

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण

आत्मनिर्भरता की ओर महिला कैदी: हल्द्वानी जेल में ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा हल्द्वानी उप...

पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पेपर लीक को बनाया मुख्य मुद्दा, युवाओं से किया सीधा संवाद बारिश भी नहीं रोक सकी युवाओं...

देहरादून महायोजना-2041: नागरिकों ने सुझाया संतुलित विकास का मॉडल

नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat