Home उत्तराखंड जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के चलते अगले महीने औली में होने...

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के चलते अगले महीने औली में होने वाले विंटर गेम्स पर लग सकती है रोक

चमोली। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से अगले महीने औली में प्रस्तावित विंटर गेम्स टल सकते हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे का कहना है विभाग की एक टीम को जोशीमठ भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद शीतकालीन खेलों पर निर्णय लिया जाएगा। माना जाता है कि हालात देखते हुए इस साल औली में विंटर गेम्स नहीं हो पाएंगे। औली में अगले महीने से प्रस्तावित खेलों के लिए पर्यटन और स्कीइंग फेडरेशन की ओर से तैयारी की जा रही है। दो सेे सात फरवरी तक नेशनल स्कीइंग गेम प्रस्तावित हैं। जबकि सात से नौ फरवरी तक इंटरनेशनल स्कीइंग गेम होने हैं।

जोशीमठ में भू-धंसाव और भूस्खलन को देखते हुए खेलों के आयोजन को लेकर संशय बना है। औली के लिए रोपवे भी बंद हो चुका है। हालांकि विभागीय सचिव सचिन कुर्वे का कहना है कि अभी खेलों के आयोजन की तैयारी जारी है। जोशीमठ आपदा को देखते हुए विभाग की एक टीम जोशीमठ गई है। जो विभाग को अपनी रिपोर्ट देगी, उसी के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।जोशीमठ शहर और आसपास के गांवों में भू-धंसाव की वजह से बिजली आपूर्ति भी खतरे में आ गई है। एक ओर जहां यूपीसीएल के खंभे और लाइनें कभी भी धराशायी हो सकती हैं, वहीं पिटकुल का 66 केवी सब स्टेशन भी शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है।

जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के चार वार्डों को पूरी तरह से असुरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। भू-धंसाव वाले इन इलाकों को जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से खाली कराने के आदेश जारी किए गए हैं।  यूएसडीएमए के अधिशासी अधिकारी डॉ. पीयूष रौतेला ने बताया कि गांधीनगर वार्ड एक में मंगलू लाल के मकान से रेलवे भवन तक समस्त क्षेत्र और हरीश लाल के घर से गोपाल लाल के घर तक पूरा क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा सिंहधार वार्ड चार में माउंट व्यू एवं मलारी इन के नीचे का सिंहधार रोड का समस्त क्षेत्र असुरक्षित घोषित किया गया है।

मनोहर बाग वार्ड पांच में कपरवाड के घर से होते हुए बदरीनाथ हाईवे तक और उतरा पांडे के घर से गोल्डी पंवार के घर तक का समस्त क्षेत्र, सुनील वार्ड सात में सकलानी के घर से नीचे और विश्वेश्वरी पंवार, परेश पंवार के घर के आसपास के पूरे क्षेत्र को असुरक्षित घोषित किया गया है। इन इलाकों को पूरी तरह से खाली कराने के आदेश दिए गए हैं।

इन नंबरों पर करें शिकायत 
किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम जोशीमठ तहसील का नंबर 8171748602 जारी किया गया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली के दूरभाष नंबर 01372- 251437,1077 (टोल फ्री) 9068187120 और 7055753124 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र- रेखा आर्या

26 राज्यों व 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ...

मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”

वन विभाग से जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहली बार गौलापार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या भूमि के समतलीकरण कार्य का किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र- रेखा आर्या

26 राज्यों व 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ...

अमेरिका में ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत 30 भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।...

मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”

वन विभाग से जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहली बार गौलापार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या भूमि के समतलीकरण कार्य का किया...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat