Home राष्ट्रीय PM मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर देश को दी आठवीं...

PM मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर देश को दी आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देश को आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो अपने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है, जो गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत को लेकर जिस तेजी से काम हो रहा है, वह सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह, 2023 की पहली ट्रेन है। हमारे देश में 15 दिनों भीतर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। यह दिखाता है कि भारत में कितनी तेजी से वंदे भारत अभियान प्रगति कर रहा है। यह देश की ट्रेन है। इसकी रफ्तार के कितने ही वीडियो लोगों के दिलों-दिमाग में छाए हुए हैं।  पीएम ने कहा, जब कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर साथ मिल जाते हैं तो यह सपनों को हकीकत से जोड़ता है। यह मैन्यूफैक्चरिंग को मार्केट से जोड़ता है। टैलेंट को उचित प्लेटफार्म से जोड़ता है। कनेक्टिविटी अपने साथ विकास की संभावनाओं का विकास करता है।

उन्होंने कहा, जहां-जहां गति है, वहां प्रगति है। हमने वह समय भी देखा है, जब हमारे यहां विकास और आधुनिक कनेक्टिविटी का लाभ बहुत ही कम लोगों को मिलता था। इससे देश में एक बहुत बड़ी आबादी का समय सिर्फ आने-जाने में ही खर्च हो जाता था। इससे सामान्य नागरिक, मध्यम वर्ग का नुकसान होता था। आज भारत उस पुरानी सोच को छोड़कर आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत ट्रेन इसका एक बहुत बड़ा सबूत और प्रतीक है। जब इच्छाशक्ति होती है तो बड़े से बड़े मुश्किल लक्ष्यों को भी पाया जा सकता है।

ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम
कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, PM ने कहा था इस ट्रेन को देश के इंजीनियर, डिजाइनर, टेक्नीशियन बनाएंगे। इस ट्रेन में ध्वनि की मात्रा हवाई जहाज की तुलना में 100 गुणा कम है, ये इंजीनियरों के लिए गर्व की बात है। रेलवे और देश का विकास राजनीति से ऊपर है। जहां भी केंद्र की जरूरत पड़ेगी हम मौजूद रहेंगे।

यह रहेगा वंदे भारत का रूट
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इस नई ट्रेन की नियमित सेवा 16 जनवरी को शुरू होगी। टिकटों की बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने बताया कि विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (20833) सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर विशाखापत्तनम से रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन (20834) अपराह्न तीन बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

यह 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
रेलवे ने बताया कि 14 वातानुकूलित कुर्सीयान और दो एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सी यान डिब्बों के साथ इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों की क्षमता है। सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को यह ट्रेन करीब 8 घंटे में तय करेगी। भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की गई यह 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन
लगभग 700 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए यह तेलुगू भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

RELATED ARTICLES

‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी

'टीएमसी के नेताओं को डराया जा रहा है'—ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना कोलकाता।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पश्चिम...

बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, कहा- घट रही है लोगों की बचत नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई और आम लोगों की आर्थिक...

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

22 जून तक टेलीग्राम सेवाएं रहेंगी बंद नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य...

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी

समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की...

सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat