Saturday, October 17, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान,...

देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन

डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। जिले में पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सितंबर माह में विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत ऐसे वृद्धजनों को चिन्हित किया जाएगा, जो पात्र होने के बावजूद अब तक वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की पेंशन दी जाती है। योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय 48 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पति-पत्नी दोनों के पात्र होने पर परिवार को कुल 3,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

पात्र बुजुर्गों की पहचान पर जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान पात्र बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा पात्र व्यक्ति का अधिकार है और प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र बुजुर्ग सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

अभियान के तहत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बुजुर्गों से संपर्क करेंगे। पात्र लोगों को आवेदन की औपचारिकताएं पूरी कराने के साथ ऑनलाइन आवेदन में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

पात्र बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए भी आवेदन कराया जा सकता है। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र व्यक्तियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएं।

ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन के लिए ग्राम सभा का प्रस्ताव और राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। वहीं, शहरी क्षेत्रों में संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र सहित निर्धारित दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।

ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष बैठकें

पात्र वृद्धजनों को योजना से जोड़ने के लिए सितंबर में ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन बैठकों के माध्यम से बुजुर्गों और उनके परिजनों को पेंशन योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिकारियों को अभियान की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।

30 सितंबर तक आवेदन का लक्ष्य

जिला प्रशासन ने 30 सितंबर 2026 तक वृद्धावस्था पेंशन के सभी ऑनलाइन आवेदनों को नियमानुसार अग्रसारित करने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, 30 सितंबर तक आवेदन करने वाले पात्र वृद्धजनों को अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान नवंबर 2026 तक किए जाने की व्यवस्था की गई है।

अभियान की निगरानी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को नोडल अधिकारी और सभी सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखंड स्तर पर तैनात अधिकारी पात्र बुजुर्गों की पहचान से लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने तक सहयोग करेंगे।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि उनके आसपास कोई पात्र बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित है तो उसकी पहचान कराते हुए नजदीकी सीएससी या संबंधित कार्यालय के माध्यम से आवेदन कराने में सहयोग करें। प्रशासन का लक्ष्य सितंबर में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के जरिए अधिक से अधिक पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून। जिलाधिकारी डॉ....

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों...

अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे थे टिन शेड और कमरे, पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई देहरादून - मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार, 17 अक्टूबर...

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के साथ ही शानदार...

बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून। जिलाधिकारी डॉ....

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat