Friday, October 16, 2026
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की...

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा

देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में अब तक 56,18,497 से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को भी इस साल पीछे छोड़ दिया गया है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या उत्तराखंड के प्रति धार्मिक पर्यटन के बढ़ते आकर्षण और देवभूमि में आस्था रखने वाले लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

राज्य सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और ठहरने की सुविधाओं को मजबूत किया गया है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने के लिए भी संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है।

यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी भी की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास और कनेक्टिविटी में सुधार का भी चारधाम यात्रा पर सकारात्मक असर पड़ा है। यात्री सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं का उत्तराखंड आने का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु राज्य का अतिथि है और सरकार का प्रयास है कि उसकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकसित हो रही सुविधाओं और चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय निवासियों और यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं...

तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त

निर्माणदायी संस्थाओं को एक दिन का अल्टीमेटम देहरादून। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने निर्धारित समयसीमा तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा...

देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस

विधानसभा चुनाव से पहले सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में दूरसंचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां सेहत के लिए गंभीर परेशानी बन सकती हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संक्रमणों से बचाव के लिए सावधानी...

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला

हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना के हाथों में टीम इंडिया की कमान नई दिल्ली। रायपुर में शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं...

दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

भारतीय पौराणिक महागाथा ‘रामायण’ को भव्य सिनेमाई अंदाज में दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी तेज हो गई है। रणबीर कपूर अभिनीत इस...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat