Friday, October 16, 2026
Home शिक्षा सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, आज...

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का महत्वपूर्ण मौका सामने आया है। कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के संभावित 250 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे निर्धारित की गई है।

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी नियम, पात्रता और परीक्षा संबंधी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए आवेदन विंडो 7 अक्टूबर से खुल गई है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर 2026 को ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट की संभावित तारीख बताई है। हालांकि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग जरूरी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान और अंग्रेजी में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।

आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। इस तारीख को उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1,500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन इंटीग्रेटेड बैंक गेटवे के माध्यम से जमा किया जाएगा।

फॉर्म सबमिट करने से पहले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अपलोड किए गए दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन पूरा होने के बाद इसकी रसीद और जरूरी विवरण सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा।

चार चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों को चयन के कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट देना होगा, जो 50 अंकों का होगा।

इसके बाद 100 अंकों की डिस्क्रिप्टिव लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 25 अंकों का इंटरव्यू होगा। उम्मीदवारों को भर्ती के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा।

लेवल-6 के अनुसार मिलेगा वेतन

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट का पद ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित श्रेणी में आता है। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स के लेवल-6 के अनुसार वेतन निर्धारित है। भर्ती के तहत कुल 250 संभावित रिक्तियों को भरे जाने की योजना है। हालांकि पदों की संख्या संभावित है और इसमें बदलाव किया जा सकता है।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पात्रता, परीक्षा योजना, शुल्क, दस्तावेज और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

RELATED ARTICLES

Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

नई दिल्ली। भारतीय सेना में तकनीकी अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन का अवसर सामने आया है। सेना की 10+2...

THSTI Recruitment 2026: फरीदाबाद में 33 पदों पर भर्ती, 38,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में भर्ती का अवसर सामने आया है। संस्थान ने...

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, 9 अक्टूबर को कई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया होगी बंद

सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 9 अक्टूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। विभिन्न विभागों और संस्थानों में चल रही कई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां सेहत के लिए गंभीर परेशानी बन सकती हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संक्रमणों से बचाव के लिए सावधानी...

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला

हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना के हाथों में टीम इंडिया की कमान नई दिल्ली। रायपुर में शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं आसपास के वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं...

दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

भारतीय पौराणिक महागाथा ‘रामायण’ को भव्य सिनेमाई अंदाज में दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी तेज हो गई है। रणबीर कपूर अभिनीत इस...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat