Tuesday, October 27, 2026
Home राजनीति भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस...

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन भराड़ीसैंण में राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रदेश कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई स्थानों पर तीखी झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और पानी की बौछारें छोड़ीं। वहीं, बैरिकेडिंग के दौरान एक उक्रांद कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है।

कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, महिला अपराध, पलायन और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, चंदा चोरी, वोट चोरी और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक जैसे मामलों को भी प्रमुखता से उठाया।

दिवालीखाल में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

विधानसभा सत्र के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से करीब 30 किलोमीटर पहले विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। इसका उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकना था। हालांकि, पुलिस की रोक के बावजूद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता दिवालीखाल पहुंच गए, जहां उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य करण माहरा, प्रदेश सहप्रभारी मनोज यादव, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, मुकेश नेगी और हरिकृष्ण भट्ट समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

विधानसभा परिसर के बाहर विधायकों ने दिखाई तख्तियां

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायकों ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, जनसमस्याओं और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। वहीं, विधानसभा के भीतर भी विपक्षी विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है।

गणेश गोदियाल बोले- जनता के सवालों का जवाब दे सरकार

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड की जनता अनेक बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। सड़कों की बदहाली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, महिला सुरक्षा और जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार उठाती रहेगी। सरकार को जनता से किए गए वादों, प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों, सामाजिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक जवाबदेही से जुड़े सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

गोदियाल ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं और राज्य आंदोलन के सपनों का प्रतीक है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान जनता की वास्तविक समस्याओं पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सहित प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर जवाबदेही की मांग जारी रखेगी।

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी तोड़ी बैरिकेडिंग

दूसरी ओर, उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा भवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। युवा उक्रांद नेता आशीष नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और पानी की बौछारें छोड़ीं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

बताया जा रहा है कि उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को छकाते हुए दोपहर करीब तीन बजे तक विधानसभा परिसर के आसपास पहुंचने का प्रयास जारी रखा। बैरिकेडिंग में फंसने से एक कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।

विधानसभा सत्र के पहले दिन हुए इन प्रदर्शनों के चलते भराड़ीसैंण और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विपक्ष ने जहां जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा, वहीं पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकने में जुटा रहा।

RELATED ARTICLES

अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा

27 अक्टूबर को गैरसैंण विधानसभा का घेराव देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,...

उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी

गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने किया नए नेताओं का स्वागत देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को...

एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मौजूदा कानून को समाप्त करने की मांग की  लखनऊ। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर

बर्मिंघम में प्रीतम भरतवाण के जागर और विवेक नौटियाल व अंजली खरे के लोक गीतों पर जमकर झूमे 700 प्रवासी उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

मिठाई विक्रेताओं को निर्माण तिथि और उपयोग की अवधि अंकित करने के निर्देश पौड़ी- आगामी त्योहारी सीजन में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री...

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य...

लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा

 कब्ज को अक्सर पाचन से जुड़ी सामान्य परेशानी मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली यह समस्या सेहत...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat