इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़
पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी की ओर से 31 अक्टूबर को महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ सुबह 8:30 बजे इंडोर क्रीड़ा हॉल से शुरू होकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने इच्छुक खिलाड़ी 31 अक्टूबर को प्रतियोगिता स्थल पर दौड़ शुरू होने से एक घंटे पहले तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत बनाने की अपील की।




