Home उत्तराखंड अच्छी खबर :- उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार

अच्छी खबर :- उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे केन्द्र का शुभारम्भ

शिक्षा मंत्री डॉ धन रावत बोले शिक्षकों एवं छात्रों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण

देहरादून। सूबे में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने एवं निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने दृष्टिगत स्वीकृत विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जायेगा। विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिसको शासन एवं विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय से एक क्लिक पर देख सकेंगे।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022 में केन्द्र सरकार ने राज्य में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना हेतु करीब 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। विभाग द्वारा केन्द्र की स्थापना के लिये कार्यदायी संस्था के रूप में भारत सरकार के उपक्रम टीसीआईएल का चयन किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके विधिवत शुभारम्भ के लिये केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से समय मांगा गया है, उनका समय मिलते ही विद्या समीक्षा विधिवत शुभारम्भ कर दिया जायेगा। डा. रावत ने बताया कि राज्य में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त विद्यालयों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संबंधित सभी आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एवं उनकी प्रगति का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन ऑनलाइन कर सकेंगे।

यही नहीं आने वाले समय में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के स्थानांतरण भी विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन किये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र के सफल क्रियान्वयन हेतु निदेशालय स्तर पर दो तथा प्रत्येक जनपद के लिये एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किये जायेंगे, जो सभी विद्यालयों की अवस्थापना, उपलब्ध संसाधन से लेकर शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कार्मचारियों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन करेंगे। यही नहीं विद्या समीक्षा केन्द्र में छात्र-छात्राओं के रियल डाटाबेस को स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण आदि विभागों से जोड़ने भी व्यवस्था होगी। इसके लिये विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक के सभी हितधारकों को यूजर आईडी उपलब्ध कराई जायेगी जिससे कि समय-समय पर नवीन अंकड़ों को अपडेट किया जा सके।

समग्र शिक्षा के अपर परियोजना निदेशक डा. मुकुल सती ने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थपना से छात्र-छात्राओं का समस्त विवरण, उपस्थिति, उपलब्धि, अध्यपकों का सम्पूर्ण विवरण, विद्यालयों का भौतिक विवरण सहित प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध धनराशि एवं उसके स्त्रोत की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों की जिओ फेंसिंग बेस्ड ऑनलाइन/ रियल टाइम उपस्थिति मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्या समीक्षा केन्द्र में ऐसी व्यवस्था भी की गई है यदि दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में नेटवर्क के अभाव में दर्ज की गई उपस्थिति नेटवर्क के आने पर स्वतः ही अपलोड हो जायेगी।

RELATED ARTICLES

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat