Wednesday, October 21, 2026
Home ब्लॉग स्कूल की चारदिवारी में मासूम का शोषण

स्कूल की चारदिवारी में मासूम का शोषण

अजय दीक्षित
हैरत की बात है कि स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, मगर इसे लेकर कहीं कोई बात नहीं होती। उनके साथ और जो कुछ हो रहा है, उसको तो जाने ही दें। पर स्कूल की चारदिवारी में मासूमों के शोषण को लेकर लगातार लापरवाही बरती जाती है। अयोध्या के नामी स्कूल सनबीम की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी पर गजब की चुप्पी बनी रही। पंद्रह साल की इस बच्ची का स्कूल बिल्डिंग से गिरते हुए वीडियो वायरल हुआ। स्कूल ने शुरुआत में पिता को फोन कर कहा वह झूले से गिरने के कारण चुटहिल हो गई है । पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ, उसका गैंग रेप हुआ था। परिवार के अनुसार, प्राचार्या रश्मि भाटिया ने छात्रा को फोन करके स्कूल बुलाया था। स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव व खेल टीचर अभिषेक कनौजिया ने बलात्कार किया। उधर हैदराबाद के नालगोंडा जिले की 16 साल की छात्रा के मित्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर रेप किया। इससे कुछ ही रोज पहले कौशांबी जिले में तेरह साल की छात्रा का स्कूल से लौटते हुए रेप किया गया। दो हफ्ते पहले ग्रेटर नोएडा की शिव नाडार यूनिवर्सिटी में अनुज ने अपनी दोस्त स्नेहा की गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली। अप्रैल मध्य में मुजफ्फरपुर जिले के स्कूल में तीन साल की बच्ची का दस साल के लडक़े ने वलात्कार किया।

दस साल का बच्चा भी बलात्कारी हो सकता है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह मामला सिर्फ दिल दहलाऊ नहीं है। बल्कि इसे खतरे की घण्टी मान लेना चाहिए। इसी माह महाराष्ट्र स्कूल के में नागपुर टीचर ने बारह साल की छात्रा का रेप किया। इससे कुछ ही समय पूर्व दिल्ली में जौनपुर के अजय कुमार ने पांचवीं क्लास की बच्ची का रेप किया। यह स्कूल एमसीडी का है, आरोपी 54 साल का । ये इनी-गिनी घटनाएं महीने – दो महीने की ही हैं। जिन पर कहीं कोई बवेला नहीं हुआ। किसी का खून नहीं खौला । दरिंदगी आलम यह है कि हर रोज अखबारों के पन्नों में प्रकाशित होने वाली ये अनचाही खबरें छोटी सी जगह लेती हैं। इन्हें नजरखेंचूं तभी बनाया जाता है, जब घटना में खास तरह की दरिंदगी शामिल हो । सार्वजनिक जगहों, पास-पड़ोस में तो बलात्कार हो ही रहे हैं। उनके अलावा स्कूलों व कॉलेज परिसर में सुरक्षा न के बराबर है। खासकर छोटे बच्चों के स्कूलों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए वे जिम्मेदार क्यों नहीं हैं। वह भी तब, जबकि खुद स्कूल प्रबंधन व कर्मचारी उसमें लिप्त हों।

मासूम बच्चों के साथ होने वाली छेड़छाड़, व्यभिचार व इधर-उधर हाथ लगाने, सहलाने, गलत तरीके से पकडऩे वाली ढेरों घटनाओं का तो कभी अंदाजा भी नहीं लगाया जाता। जबकि खुद को सुरक्षित रखने के गुर स्कूलों में ही सिखाने चाहिए। घर या बाहर तो मां-बाप सतर्कता वरतते हैं। बल्कि कई दफा वे अपने मासूम बच्चे की सुरक्षा की फिक्र में खुद ही मानसिक तौर पर बीमार हो जाते हैं। जिन्हें हैलीकापटर मॉम कह कर उपहास तक किया जाता है। इन या इस तरह के किसी भी मामले में आरोपी को स्कूल से निलंबित करने की खानापूर्ति कर दी जायेगी। कुछ समय तक मामले को ढंकने- मूंद का काम चलेगा। मगर इन्हें मूल रूप से नैतिक जिम्मेदार कब बनाये जायेगा। जब हम अपने मासूम बच्चे को स्कूल के विशाल व मजबूत नजर आने वाले गेट के भीतर छोड़ते हैं। उसके बाद हमें पता भी नहीं चलता कि भीतर उसके साथ क्या घट रहा है। उसी स्कूल के भीतर जाने के लिए इतनी खानापूर्ति करनी होती है कि सिर चकरा जाये। बच्चों के प्रति शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदार बनाना ही होगा। यह कह कर संस्थान नहीं बच सकते कि उनका कर्मचारी या शिक्षक ही दोषी है। खासकर बहुत छोटे बच्चों के इर्द-गिर्द सिर्फ महिलाओं को ही काम पर लगाया जाना चाहिये।

बच्चा ज्यों-ज्यों समझदार होता जाता है, उसे स्टेप वाइज गुड टच बैड टच का पाठ रटाया जाये । उसे बार- बार, चित्रों, फिल्मों, खिलौनों व आकृतियों द्वारा समझाया जाये । गोपन अंगों के बारे में बताएं। उन्हें विरोध करना और मां-बाप को ऐसी बातें बताने के लिए सहज होना सिखाना होगा। भयभीत रहने से या बच्चों को डराने से गलीज सोच रखने वालों को नहीं रोका जा सकता । व्यभिचारी या बलात्कारी की मंशा कभी न कभी झलकती है। इस पर परिवार व स्कूल दोनों को पैनी नजर रखनी चाहिये। किशोरवय में जाने वाले बच्चों को हैंडल करना तनिक दुष्कर है। उन्हें सेक्स एजुकेशन दी जाये। उनकी उत्सुकताओं, सवालों और तर्क को बेहद संतुलित ढंग से पूरा करना चाहिये । इन्टरनेट के इस दौर में सेक्स और जिस्मानी सम्बन्धों को ढांपने के प्रयास फिजूल हैं। सिर्फ कराटे सिखाने और विपरीतलिंगी से दूरी बनाये रखने के पाठों से काम नहीं बनना । परम्पराओं व दकियानूसी विचार को परे करके व्यावहारिक तौर पर चेतना होगा ।

खासकर लडक़ों को नयी सीख दी जाए। उन्हें बताया जाये स्त्री देह के प्रति जुगुप्सा या उसे जबरन हथियाने के नतीजे कितने खौफनाक हो सकते हैं। छेड़छाड़, व्यभिचार व रेप पर लगने वाली धाराएं व सजाएं भी बताई जाएं। लड़कियों से दोस्ती के मायने यह कतई नहीं है कि वह कब्जाई गयी वस्तु हो गयी । प्रेमिका को मारना, बदले की भावना से उस पर प्रहार, एसिड फेंकना, अपने ही प्रेम संबंध के क्षणों को सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर डालना या डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले पुरुषों को सीख देनी जरूरी है। को-एड में पढने का मतलब एक-दूसरे को बेहतरी से जानना है। दुश्मनी गांठना नहीं। संबंध हमेशा सहमति से बनते हैं। कोई भी रिश्ता जबरन थोपा नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश पौड़ी-...

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आयुष वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक...

गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण

क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है?...

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पौड़ी- आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat