Tuesday, October 20, 2026
Home उत्तराखंड मंत्री सतपाल महाराज चमोली को दी 565.43 लाख की योजनायें

मंत्री सतपाल महाराज चमोली को दी 565.43 लाख की योजनायें

शीतकालीन गद्दीस्थलों से पूजाएं दिखाने की करें व्यवस्थायें: सतपाल महाराज

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के तीसरे दिन जनपद मुख्यालय में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की करोडों रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख रुपये की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होने जनपद के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए जन समस्याओं को सुनने के साथ-साथ अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।

पर्यटन मंत्री ने शीतकालीन तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढाने पर जोर देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के अलावा जो भी हमारे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, उनको विकसित किया जाए। ताकि शीतकाल में भी यहां पर्यटकों की आवजाही बनी रहे और लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पंच बद्री एवं केदार के शीतकालीन गद्दीस्थलों से आरती/पूजाएं लोगों को दिखाने की व्यवस्था की जाए। औली, गौरसों एवं अन्य क्षेत्रों में स्कीइंग को प्रमोट करें। जिले में एयरपोर्ट बनाने के लिए भूमि चिन्हित की जाए। साथ ही पर्यटक स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए हैलीपैड बनाए जाए। सीमांत गांवों में होमस्टे के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाए। धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा जाए। बताया कि भवष्यि बद्री, कार्तिक स्वामी एवं कालीमठ के विकास हेतु योजना तैयार की जा चुकी है। टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा के लिए सभी सुविधाएं जुटायी जाए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन का फायदा तभी मिलेगा जब शीतकालीन पर्यटन को बढाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि सड़कों पर पानी निकासी हेतु नालियों का निर्माण एवं सड़क किनारे झाडियों का कटान सुनिश्चित किया जाए। सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें। गोपेश्वर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास निर्माण कार्यो को जल्द शुरू किया जाए और भविष्य के लिए गोपेश्वर एवं अन्य नगर कस्बों में रिंग रोड़ बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। हल्दापानी एवं कर्णप्रयाग मंडी के निकट भूस्खलन प्रभावित जोन का ट्रीटमेंट किया जाए। रूद्रनाथ ट्रैक लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध किया जाए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। योजना के तहत पानी के नए स्रोत को टैप किया जाए। उन्होंने पंचायतों की आय बढाने पर भी जोर दिया। किसानों की आय बढाने के लिए स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। वन क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाने के लिए वन विभाग को विशेष अभियान चलाने को कहा। ताकि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास कार्यो में अपनी संपूर्ण सहभागिता के साथ सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध की भी बात कही।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने गोपेश्वर स्थित जिला मुख्यालय पर लोक निर्माण एवं पंचायत राज विभाग की अनेक योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होने राज्य योजना के अंतर्गत 147.82 लाख की लागत के नरायणबगड़-चोपता मोटरमार्ग से पैठाणी तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, 58.97 लाख की लागत से बनने वाले कोड़वा बैण्ड से देवस्थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, हरमनी करच्यूड़ा मोटर मार्ग के किमी0 1 से विणागांव झंगोरगांव-एस०सी० बस्ती हरमनी हरमनी तल्ली तक 55.46 लाख की लागत से बनने वाले मोटर-मार्ग के निर्माण कार्यो का शिलान्यास करने के अलावा 58.89 लाख की लागत से बने ग्वालदम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 03 किमी मोटर मार्ग के पी०सी० द्वारा डामरीकरण कार्य और 88.29 लाख की धनराशि से बने जूनीधार-गोठिन्डा-टुन्ड्री मोटर मार्गों के नव निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतीराज विभाग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड नारायबगड़ की ग्राम पंचायत रैंस में 12 लाख के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत डुंग्री में 12 लाख की लागत के पंचायत भवन, विकासखण्ड नन्दानगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुनाणा में 12 लाख की लागत के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत कनोल 12 लाख की लागत के पंचायत भवन के निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाका में 12 लाख रूपए की लागत से तैयार पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।
पंचायतीराज मंत्री ने विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत वणगांव में 12 लाख की धनराशि के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत बैनोली में 12 लाख के पंचायत भवन, विकासखण्ड दशोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैनुरी में 12 लाख के पंचायत भवन, विकासखण्ड थराली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चैपडों में 12 लाख की लागत के पंचायत भवन, विकासखण्ड थराली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनई तल्ली में 12 लाख रूपए के पंचायत भवन, विकासखण्ड पोखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रानों में 12 लाख रुपये के पंचायत भवन, विकासखण्ड पोखरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्वींठी में 12 लाख के प्रस्तावित पंचायत भवन और विकासखण्ड गैरसैंण के अंतर्गत ग्राम पंचायत बछुवावाण में 12 लाख की धनराशी से बनने वाले पंचायत भवनों के शिलान्यास सहित कुल 565.43 लाख की धनराशि की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला मुख्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक को भी संबोधित किया।
बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति सें मा0कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत अन्य जनप्रतिनिधियों से सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र एवं समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर

सिर्फ 0.4 अंक से चूकीं अवनि लेखरा नई दिल्ली। भारत की दो स्टार पैरा निशानेबाजों मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने 2026 एशियाई पैरा खेलों...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat