Home राष्ट्रीय करीब एक महीने तक चले सियासी संग्राम के बाद आज दिल्ली नगर...

करीब एक महीने तक चले सियासी संग्राम के बाद आज दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरु

दिल्ली। करीब एक महीने तक चले सियासी संग्राम के बाद आज दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदाता 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 3360 संवेदनशील मतदान बूथों की वीडियो रिकार्डिंग होगी। वहीं, आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस समेत दूसरे राजनीतिक दलों ने भी मतदान के लिए कमर कस ली है। पोलिंग एजेंटों की तैनाती के साथ पर्ची बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, पोलिंग स्टेशन तक मतदाता 5:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी मतदाता को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा, लेकिन लाइन में लगे सभी मतदाताओं के वोट देने के बाद ही वोटिंग बंद होगी। संभव है कि इससे तयशुदा समय से ज्यादा वक्त लग जाए। आयोग की ओर से जारी पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में भारत सरकार व दिल्ली सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज के माध्यम से मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।

मॉडल व पिंक बूथों पर मतदाताओं के लिए चाय-पानी के अलावा बैठने का भी खास इंतजाम है। पिंक पोलिंग स्टेशन पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं होंगी। एमसीडी चुनाव में इस तरह के बूथ पहली बार बनाएं गए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए करीब 75 हजार सुरक्षाकर्मी और करीब एक लाख मतदान कराने वाले कर्मी तैनात किए हैं। ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूरत में उसे तुरंत बदल दिया जाएगा।250 सीटों पर 1,349 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इसमें से 640 पुरुष और 709 महिलाएं हैं। भाजपा व आम आदमी पार्टी के 250 व कांग्रेस के 247 उम्मीदवार है। बसपा, एनसीपी, जनता दल (यू), समेत दूसरे दलों ने भी उम्मीदवार उतारे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 384 है।

एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार शाम घोषणा की है कि मतदाता मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। इस दौरान हालांकि उन्हें मोबाइल का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही होगी।आयोग का कहना है कि अधिकतर मतदाताओं को यह मालूम नहीं होता कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना मना है। इस कारण मतदाता अपने साथ मोबाइल फोन ले जाते हैं मगर जब उन्हें मोबाइल के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती तो वे इधर-उधर मोबाइल रखने का प्रयास करते हैं। इस दौरान बहुत से मतदाताओं को मोबाइल मोबाइल फोन रखने में दिक्कत आती है और े बिना मतदान किए ही अपने घर लौट जाते हैं। इसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ता है।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त विजय देव ने लोगों से एमसीडी चुनाव में भारी मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। इसी कड़ी में सभी दिल्लीवासी अपने मताधिकार के महापर्व का स्वागत करें। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में पूरी मतदान प्रक्रिया को हम डिजिटल माध्यमों में देख पाएंगे। इस संबंध में मोबाइल एप्लीकेशन ‘निगम चुनाव दिल्ली’ बनाया गया है। साथ ही, इसे विभागीय वेबसाइट से भी जोड़ा गया है। इसके माध्यम से मतदाता और पोलिंग अधिकारियों को आसानी हो रही है। लोग इससे पोलिंग से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चुनाव में 68 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों में मतदाताओं के लिए चाय-पानी के अलावा बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, स्टेशनों पर टेंट लगाकर कवर किया जाएगा। इसके अलावा आयोग ने 68 पिंक पोलिंग स्टेशन भी बनाए हैं। यहां मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथों में होगी। एमसीडी चुनाव में पहली बार पिंक पोलिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल व पिंक पोलिंग स्टेशन बनाया है।

RELATED ARTICLES

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट

ईंधन महंगा होने से बढ़ी आम जनता की चिंता नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई...

बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

बंगाल में स्कूलों के बाद अब मदरसों में भी अनिवार्य हुआ ‘वंदे मातरम’ कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसों को लेकर एक अहम फैसला लिया...

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

छात्रों की मेहनत से समझौता नहीं, NTA ने NEET री-एग्जाम पर दिया भरोसा नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) को लेकर जारी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat