Thursday, October 22, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से लैंसडाउन का नाम बदलकर विपिन...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से लैंसडाउन का नाम बदलकर विपिन रावत नगर रखने की मांग की

मुख्यमंत्री ने चौबट्टाखाल को दी 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं की सौगात

पौड़ी। प्रदेश के मुख्य्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को 1अरब 29 करोड़ 11 लाख 74 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान महाराज ने उनसे लैंसडाउन का नाम बदलकर “जनरल बिपिन रावत नगर” किए जाने का भी आग्रह किया जिसे जिन्होंने सहस्त्र स्वीकार भी किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल चौबट्टाखाल पहुंच कर 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर एक बडी सौगात दी। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में लागत 290.55 लाख के पुस्तकालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास, चौबट्टाखाल में लागत 308.20 लाख से 24 शय्याओं के पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य का शिलान्यास, नगर पंचायत सतपुली के कार्यालय भवन लागत 161.44 लाख का निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय भवन टाइप-2 संख्या-2 का निर्माण लागत 45.00 लाख के कार्य का शिलान्यास, राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत फरसाडी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) लम्बाई 2.00 किमी0 लागत 127.19 का शिलान्यास, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत देवराजखाल जयखाल मोटर मार्ग के मध्य धरतीली बैण्ड तक डामरीकरण सुदृढीकरण का शिलान्यास, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकास खण्ड पोखड़ा के अंतर्गत देवराजखाल-जयखाल के मध्य घरतोली बैंड तक लागत 62.45 लाख के डामरीकरण सुदृढीकरण का कार्य तथा विकासखंड पोखड़ा के लटीबो दलीबो नाई मोटर मार्ग का लागत 142.71 लाख से डामरीकरण सुदृढीकरण का शिलान्यास, हलूणी पेयजल योजना लागत 112.93 लाख का शिलान्यास, भूमियाखांडा किंगोडीधार ग्रा०स०पं०यो० लागत 2501.32 लाख, वेदीखाल ग्रा०स०प०प०यो० लागत 2284.84 लाख, बरसुण्डा देवता ग्रा०स०प०प०यो० लागत 3122.41 लाख की योजनाओं से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने सयुक्त रुप से उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय खेरासेण सतपुली भवन निर्माण कार्य लागत 306.40 लाख का लोकार्पण, तहसील चौबट्टाखाल के अनावासीय मुख्य भवनों का निर्माण कार्य लागत 224.00 लाख का लोकार्पण, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखड़ा में देवराठी सेडियाखाल, लखोली, उबोट, गवांणी मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य लागत 142.60 लाख का लोकार्पण, विकासखण्ड खाल के आवासीय भवन टाईप 4 भवन कर निर्माण कार्य का लागत 50.00 लाख का लोकार्पण, एकेश्वर श्रोत सवर्द्धन पेयजल योजना लागत 493.46 लाख का लोकार्पण, विधानसभा चौबट्टाखाल में कोट मल्ला से कोट तल्ला कड़िया कुलासू रीठाखाल मोटर मार्ग पर 70 मी० स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु का निर्माण कार्य 955.74 लाख का लोकार्पण, सतपुली से उलखेत मोटर मार्ग स्टेज-1 व 02 लम्बाई 5.117 किमी० का 327.30 लाख से निर्मित कार्य का लोकार्पण, सतपुली से हलूणी मोटर मार्ग स्टेज-1 व 02 लम्बाई 1.975 किमी0 लागत 123.30 लाख से निर्मित कार्य, 244.37 लाख से निर्मित सासों से मासो इण्टर कॉलेज मोटर मार्ग स्टेज-02 लम्बाई 6.500 किमी0 का लोकार्पण, 279.54 लाख से निर्मित चम्पेश्वर झंगरबो मोटर मार्ग स्टेज 02 लम्बाई 5.575 किमी0 लोकार्पण, 605.99 लाख से निर्मित L029 झवेरा लिंक जजेड़ी मोटर मार्ग स्टेज 02 लम्बाई 11.950 किमी० कार्य का लोकार्पण भी किया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौबट्टाखाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में जितनी योजनाएं संचालित व क्रियान्वित हो रही है वे अभूतपूर्व हैं। आज भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है भारत का पुरातन वैभव पुनः लौट रहा है, अनेक पुराने स्थानों, भूले बिसरे नायको, गौरवशाली क्षणों को स्मरण किया जा रहा है। भारत के विश्व गुरु बनने की छवि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नई खेल नीति लाई गई है। नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य है। समान नागरिक संहिता कानून जल्दी ही लागू कर दिया जाएगा जिसके संबंध में पूर्व में कमेटी गठित की जा चुकी है। कहा कि नकल विरोधी कानून में 10 वर्ष की सजा तथा नकल माफिया की संपत्ति को ज़ब्त करने का प्रावधान किया गया है, नकल में सम्मिलित कई लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है, इसलिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को बिना संदेह तैयारी करनी चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने निम्न घोषणाएं भी की

विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज पोखड़ा में भवन निर्माण की स्वीकृति।

राजकीय डिग्री कॉलेज वेदीखाल में भवन मरम्मत तथा स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग में गणित व भौतिक विज्ञान विषयों की स्वीकृति।

सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मन्दिर के निकट स्नानघाट व मन्दिर का स्थलीय विकास किये जाने की स्वीकृति।

नगर पंचायत सतपुली में कन्या हाई स्कूल सतपुली का राजकीय इण्टर कॉलेज सतपुली में एकीकरण की स्वीकृति प्रदान की।

चौबट्टाखाल में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजने तथा राजकीय डीग्री कॉलेज चौबट्टाखाल में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति।

विकास खण्ड पाबों के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज गडिगांव में भवन निर्माण तथा विकास खण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत राजकीय हाईस्कूल कोठा में 03 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की।

विकास खण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत जनता इण्टर कालेज कोलाखाल इण्टर स्तर पर पद सृजन वित्त की मान्यता की स्वीकृति।

विकास खण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत एकेश्वर महादेव में क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण की स्वीकृति।

लैंसडाउन का नाम पूर्व सीडीएस शहीद बिपिन रावत के नाम पर रखने की स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने धारा 370 व 35 (ए) को हटाने का कार्य किया है, सड़कों की स्थिति को बेहतर करने के साथ-साथ राज्य में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण का कानून बनाया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को 10% का आरक्षण देने का कार्य किया है, धर्म परिवर्तन करने पर कठोर सजा के कानून का प्रावधान किया है। पंचायतों को 29 विषय हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही ग्राम प्रधानों को तत्कालिक कार्य करने के लिए दस हजार रूपए देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की छवि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। गढ़वाल सैन्य बाहुल क्षेत्र होने के कारण कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से लैंसडाउन का नाम पूर्व सीडीएस शहीद बिपिन रावत के नाम पर बिपिन रावत नगर रखने का आग्रह किया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने अपनी सहमती भी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान चमाली निवासी अजय बिष्ट व संजय बिष्ट को भीमल से शैंपू बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया, इसके साथ ही कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, विधायक पौड़ी राजकमार पोरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, एसएसपी श्वेता चौबे, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी सहित पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी व भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बुधवार, 21 अक्टूबर को डोईवाला थाना क्षेत्र के नकरौंदा...

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश पौड़ी-...

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश पौड़ी- आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बुधवार, 21 अक्टूबर को डोईवाला थाना क्षेत्र के नकरौंदा...

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश पौड़ी-...

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आयुष वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक...

गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण

क्या आपको बार-बार गला सूखने का एहसास होता है? क्या खूब पानी पीने के बाद भी मुंह और गले में सूखापन बना रहता है?...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat