Sunday, October 18, 2026
Home राष्ट्रीय लक्ष्मीनगर में सीएम धामी की जनसभा, आप और कांग्रेस पर बोला हमला

लक्ष्मीनगर में सीएम धामी की जनसभा, आप और कांग्रेस पर बोला हमला

दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर का तमगा केजरीवाल की देन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सीएम धामी को सुनने के लिए लोग पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं, लेकिन आपदा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस उपेक्षा का बदला वोट की चोट से दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) स्वतंत्रता के बाद से देश का संकल्प रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प अब पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने UCC को लागू किया है और यह संविधान के अनुरूप ही बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी तो यहां भी विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में जनता ने डबल इंजन सरकार को दोबारा मौका दिया है, जिससे इन राज्यों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को विश्व के सबसे प्रदूषित शहर का तमगा दिया है। 11 साल में यमुना साफ नहीं हो सकी और अब फिर से पांच साल मांग रहे हैं। जो सफाई 11 साल में नहीं हुई, वो अगले पांच साल में कैसे होगी?”

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां केजरीवाल को मौका मिला, उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने AAP की हिंदू विरोधी नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था, तब आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने दु:ख तक व्यक्त नहीं किया। जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था, तब भी AAP ने सनातन धर्म का अपमान करने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सर्दियों में उत्तराखंड आइए और राष्ट्रीय खेलों का आनंद उठाइए।

इस अवसर पर सुरेश राणा, लता गुप्ता, विजया पांडे, अनिल गुप्ता, महेंद्र आहूजा, सुरेश , अलका रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज

सीएमआरएल घूस मामले में बढ़ीं पिनाराई विजयन की मुश्किलें केरल। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोचीन मिनरल्स...

विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उमर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर चौतरफा हमला बोला। सत्र की समाप्ति...

इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी 2026 में आवेदन का अवसर देने की मांग वाली...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर...

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये

अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की भी घोषणा चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत जनपद को लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत...

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से किया संवाद राज्य में पांच वर्षों में...

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

मुख्यमंत्री ने जुलाई में की थी श्रमिकों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat