Monday, October 19, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ की तरक्की देखकर कांग्रेस के नेताओ को हो रही परेशानी- सीएम

केदारनाथ की तरक्की देखकर कांग्रेस के नेताओ को हो रही परेशानी- सीएम

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वाले चुनाव के समय केदारनाथ की बात कर रहे -सीएम

मुख्यमंत्री ने चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

चोपता में सीएम धामी ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा आशा ने तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। आशा नौटियाल ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उन्होंने इस बात को उत्तराखंड की दिशा और दशा बदलने के संकल्प के साथ कहा था। हर क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा राज्य में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का भव्य स्वरूप बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कई बड़े और कड़े कदम राज्यहित में उठाए हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता का विधेयक पास कर दिया है, जल्द ही इसे लागू भी किया जाएगा। राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।
राज्य में बीते 3 सालों में 18500 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य में नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम जनता के आशीर्वाद से सरकार ने किया है। उन्होंने कहा राज्य में लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा हम जल्द ही राज्य के अंदर एक सख्त भू कानून भी लाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदार घाटी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। हर साल तेजी से यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार 16 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है। कांग्रेस की सरकार के किसी भी प्रधानमंत्री ने केदारनाथ की चिंता नहीं की। केदारनाथ की तरक्की देखकर कांग्रेस के नेताओ को परेशानी हो रही है। जब से कांग्रेस की सच्चाई जनता के समाने आई है इनकी बोलती बंद हो गई है। जिन्होंने राज्य में कई अवैध मजारें बनवाई, आज वो केदारनाथ धाम की चिंता कर रहे हैं। जो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, आज वो चुनाव के समय केदारनाथ की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और राज्य में वेरिफिकेशन ड्राइव पर कार्य चलेगा। कांग्रेस के पास विकास के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार के पास जनता के आशीर्वाद से गिनाने के लिए सैकड़ों उपलब्धियां हैं। हमारी सरकार ने 5 हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों को भी बसाया है। उन्होंने कहा केदारनाथ विधानसभा से भ्रष्टाचारी कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस केदारनाथ आपदा से भागती नजर आई। उन्होंने कहा कांग्रेस झूठ फैलाकर सभी को बांटने की कोशिश करेगी पर हमने बंटना नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा आशा नौटियाल  को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी 30 प्रतिशत आरक्षण माताओं बहनों के लिए किया है। उत्तराखंड के अंदर हमारी माताएं बहनें कठिन परिस्थितियों में कार्य करती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल, रुद्रपुर विधायक भरत चौधरी, चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, विधायक दुर्गेश्वर लाल, पंकज भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

देहरादून: उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार को सायंकाल उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर”...

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

चार प्रतिष्ठानों से पनीर, केक, हल्दी पाउडर और पेस्ट्री के सैंपल लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे बंद करने के निर्देशों की अनदेखी पर तम्तारा...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही मेरी असली शक्ति देहरादून: आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

देहरादून: उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार को सायंकाल उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर”...

त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

चार प्रतिष्ठानों से पनीर, केक, हल्दी पाउडर और पेस्ट्री के सैंपल लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे बंद करने के निर्देशों की अनदेखी पर तम्तारा...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का जताया आभार कहा आपका स्नेह ही मेरी असली शक्ति देहरादून: आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर...

देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दून पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat