Friday, October 23, 2026
Home राष्ट्रीय किसान आंदोलन- दिल्ली के बॉर्डर पूरी तरह सील, पुलिस ने जारी किए...

किसान आंदोलन- दिल्ली के बॉर्डर पूरी तरह सील, पुलिस ने जारी किए दिशा- निर्देश

नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकार से वार्ता असफल होने के बाद किसानों ने दिल्ली की ओर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। लेकिन किसानों को रोकने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर जाम लग गया है। ऑफिस टाइमिंग के दौरान दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर जाम लग गया है। जिसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। किसानों को दिल्ली पहुंचने में एक से दो दिन का समय लग सकता है, लेकिन किसानों के पहले मुसीबत दिल्ली पहुंच चुकी है। यूपी गेट पर बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एनएच-44 पर सिंघू बॉर्डर यातायात के लिए यात्रियों को परेशानी होगी।

इसलिए मार्ग परिवर्तन और वैकल्पिक मार्गों को चुनें। किसान बुधवार शाम तक राष्ट्रीय राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर हैं, लेकिन दिल्लीवासी तीन दिन से जाम से जूझ रहे हैं। आए दिन प्रमुख मार्गों पर 4 से 6 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। इससे लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। बुधवार को भी टिकरी व सिंघु बॉर्डर का हाल बुरा था। इनसे सटे इलाकों व सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। हालांकि, गाजीपुर व नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर कुछ बैरिकेड हटाकर करीब दो-दो लेन खोल दी गईं जिससे दिल्ली-यूपी आवागमन करने वालों को कुछ राहत मिली। इधर, बदरपुर व घिटोरनी बॉर्डर पर भी हालात सामान्य थे।

दिल्ली के ये बॉर्डर पूरी तरह सील

1. सिंघु बॉर्डर : किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा कर दिया गया है। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की ओर से रास्ते पर बड़े-बड़े सीमेंट के ब्लॉक खड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा बैरिकेडिंग के ऊपर कटीले तार लगाएं गए हैं।
जीटी करनाल रोड पर सिंघु बॉर्डर व भलस्वा मार्ग को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसे में इन रास्तों से जाने वाले ट्रैफिक को अन्य रास्तों की तरफ परिवर्तित किया गया है। इससे आसपास की कॉलोनियों व मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कुछ राहत थी। भलस्वा के पास कंटेनर रखकर जीटी करनाल रोड को पूरी तरह बंद किया गया है। भलस्वा से ट्रैफिक को बादली की ओर परिवर्तित करने से जहांगीरपुरी तक दिनभर जाम रहा।
2.टीकरी बॉर्डर: सड़क पर जर्सी बैरियर व कंटीले तार लगाकर बॉर्डर सील किया गया है। नांगलोई से जीटी करनाल रोड की तरफ ट्रैफिक को जाने नहीं दिया जा रहा। नांगलोई से ट्रैफिक को जीटी करनाल रोड की तरफ मोड़ा जा रहा है। यहां वाहन नजफगढ़ व गुरुग्राम होकर हरियाणा रहे हैं। इस मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ने से वाहनों की दिनभर लाइन लगी रही। यहां पर 4 ये 5 किलोमीटर जाम लगा रहा।
3. लामपुर बॉर्डर: यहां पर वाहनों की पूरी तरह आवाजाही बंद है। सीमा से काफी पहले से ही ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया। यहां ट्रैफिक को घोघा गांव की तरफ डायवर्ट किया गया।4. औचंदी बॉर्डर: बॉर्डर सील होने से यहां से ट्रैफिक को मुुंगेशपुर, कुतुबगढ़ और हरेवली की तरफ परिवर्तित किया गया। इस बॉर्डर के कारण दिल्ली के हरियाणा के ओर जाने वाले छोटे-बड़े मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा।
पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
  1. एनएच-44 पर सिंघु बॉर्डर यातायात के लिए बंद।
  2.  हरियाणा/पंजाब/हिमाचल आदि के लिए अंतरराज्यीय बसें और एचजीवी वाणिज्यिक ट्रकों को सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक वाया लोनी बॉर्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल रोड की ओर जाने के लिए मजनूं का टीला, आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लेना होगा।
  3. आजादपुर मंडी से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले ट्रकों को आजादपुर मंडी से डायवर्जन लेना होगा, सर्विस रोड से आउटर रिंग रोड, हैदरपुर वाटर प्लांट की ओर जाना होगा और रोहिणी जेल रोड सेक्टर-18 से बादली मेट्रो स्टेशन से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट के लिए यू-टर्न लेना होगा।
  4.  केवल डीटीसी बसों और कारों व अन्य चारपहिया वाहनों को मुकरबा चौक से एनएच-44 की ओर नरेला और सफियाबाद सीमा की ओर जाने के लिए निकास लेने की अनुमति है।
दिल्ली पुलिस की 200 कंपनियां (एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी होते हैं) सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर तैनात हैं। गृहमंत्रालय ने पुलिस को 82 कंपनियां दी हैं। इसके अलावा पुलिस कार्यालय में काम करने वाले पुलिसकर्मियोंं की 150 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा लोकल पुलिस भी मुस्तैद है। नई दिल्ली में ही आउटर फोर्स के ही 1260 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस आयुक्त देेवेश कुमार महला ने बताया कि जिले में ही 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। गृहमंत्री, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य वीवीआईपी जगहों की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण जगहों पर पिकेट व स्पेशल पेट्रोलिंग करवाई जा रही है।
RELATED ARTICLES

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज

सीएमआरएल घूस मामले में बढ़ीं पिनाराई विजयन की मुश्किलें केरल। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोचीन मिनरल्स...

विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उमर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर चौतरफा हमला बोला। सत्र की समाप्ति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

पुतिन ने नवंबर में त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर दिए संकेत मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक हलचल...

भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

नई दिल्ली। टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से शिकस्त देने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब वनडे प्रारूप में भी अपनी जीत...

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat