Wednesday, October 21, 2026
Home ब्लॉग नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व

नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व

डॉ. मोहन यादव
भारत जैसे विशाल देश को विकास के वैश्विक दृष्टि सम्पन्न नेतृत्व की अपेक्षा थी वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में पूरी हो गई है। भारत के हर नागरिक की यही भावना है।

आज भारत देश की वैश्विक साख और गरिमा में जो वृद्धि हुई है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। विश्व शांति की स्थापना में भारत का योगदान हो या प्रौद्योगिकी के विशाल क्षितिज में लंबी उड़ान, यह सब प्रधानमंत्री  की विशाल दृष्टि से संभव हो रहा है। हम सब बदलाव की इस प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देख रहे हैं। यह सौभाग्य से कम नहीं है।

मध्यप्रदेश से मोदी\ का विशेष अनुराग है। उन्होंने अपने लोकप्रिय कार्यकम “मन की बात” में प्रदेश में हुए कई नवाचारों का उल्लेख कर मध्यप्रदेश का पूरे देश में सम्मान बढ़ाया है। यह हमारे समय का सत्य है कि हम भारत के नवनिर्माण को अपने सामने होता देख रहे है। भारत के नागरिक के रूप में हम नई वैश्विक पहचान के साथ दुनिया के सामने शान से खड़े हैं और गौरवशाली क्षणों को जी रहे हैं। इन मूल्यवान और ऐतिहासिक क्षणों का उपहार देने के लिए हम अपने राष्ट्र नायक नरेंद्र मोदी  को कोटिश: नमन करते हैं। पूरा देश आज उनका जन्मदिन मना रहा है। वे ऐसे तपस्वी पथ प्रदर्शक हैं, जिनके नेतृत्व में भारत उजाले की ओर बढ़ रहा है। उदासी और अंधेरे को हम पीछे छोड़ आए हैं। भारत को अब ऐसे प्रतिबद्ध जन सेवक का साथ मिला है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि और नागरिक अमूल्य पूंजी है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दीक्षा और भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों में रचे-बसे नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व इतना विशाल हो गया है कि उसे शब्दों में बांधना एक चुनौतीपूर्ण काम है। उनके व्यक्तित्व की ऐसी कई विशेषताएं हैं जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम करते हों। हम सब उनसे लगातार सीखते रहते हैं। भारत को नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ऐसे समय मिला जब भारत अवसाद में डूबा हुआ अंधेरे की तरफ चल पड़ा था। वैश्विक परिदृश्य में एक कोने में खड़ा दिखाई देता था और इसे एक स्फूर्तिदायक, नई दृष्टि और नई ऊर्जा से भरे नेतृत्व की आवश्यकता थी।

राष्ट्रवादी प्रधान नायक:राष्ट्रवादी प्रधान नायक रुप में नरेंद मोदी ने देश में जिस प्रकार राष्ट्रवादी मूल्यों का संचार किया है वह अद्भुत है। इसकी अनुभूति प्रत्येक नागरिक को हो रही है। वर्तमान और भविष्य की एक साथ चिंता उनकी दृष्टि में परिलक्षित होती है। वर्तमान को मजबूत बनाकर भविष्य को सुरक्षित करने का उनका दृष्टिकोण उनकी हर योजना में स्पष्ट रेखांकित होता है। हम कह सकते हैं कि नये भारत के वास्तुकार के रूप में मोदी जी ने न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक बुनावट और सोच को भी नये आयामों से देखने का अवसर दिया है। भारत को एक सुगठित राष्ट्र बनाने में उन्होंने जो कला-कौशल दिखाया है वह भारत के इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज होगा।

गुणों की खान: नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण व्यक्तित्व एक पाठशाला बन गया है। उनके व्यक्तित्व के कई अनूठे आयाम हम देख चुके हैं, जो हमें आश्चर्यचकित कर देते हैं। उनकी सबसे बड़ी और असाधारण बात है उनके वक्तव्य और भाषण। जितनी स्पष्टता और प्रभावी तरीके से वे अपनी बात रखते हैं वह आश्चर्यजनक है। उनकी दूरदृष्टि या विजन बिल्कुल स्पष्ट होता है। उन्होंने लोगों में विश्वास जगाया है कि भारत में आर्थिक विकास करने और दुनिया में अपना प्रभुत्व कायम करने की क्षमता है। अनुशासित जीवन के प्रति उनके अनुराग ने सभी भारतीयों को प्रभावित और प्रेरित किया है। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ में एक बाल स्वयं सेवक बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक उनका जीवन अनुशासित रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए, हर पल उत्साह से बिताना और नियमित योग करना उनकी दिनचर्या है। कई अवसर ऐसे आये जब मोदी ने यह सिखाया और प्रयोग करके दिखाया कि कैसे धैर्य और विनम्रता सबसे भरोसेमंद साथी है। इनके सहारे कठिन चुनौतियों से निपटा जा सकता है। मोदी  स्वयं टैकसेवी है और वे खुद को तकनीक के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों से अपडेट रखते हैं। उनका तकनीकी के प्रति रुझान हमें प्रेरणा देता है कि तकनीकी के साथ बने रहना न सिर्फ स्वयं बल्कि समाज के लिये भी जरूरी है।

इतिहास बदलने वाले कदम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में समय के साथ चलने और समय के पार देखने की अद्भुत क्षमता है। इसीलिए उन्होंने अपने नेतृत्व में जितनी योजनाएं बनाई वे सब वर्तमान को मजबूत बनाते हुए भविष्य को सुरक्षित करने वाली योजनाएं हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत समृद्ध भारत का मिशन पूरा करने और भारत को विश्व की प्रथम 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के महान लक्ष्य को पूरा करने में हम रात-दिन मेहनत करेंगे।

योजनाओं को डिजाइन करते हुए मोदी ने इस बात का भी पूरी तरह ध्यान रखा कि केंद्र और राज्य की भूमिका स्पष्ट हो। उनकी परस्पर जिम्मेदारियां स्पष्ट हों ताकि संघीय ढांचे की गरिमा को पर कोई आंच नहीं आने पाए। सभी योजनाओं का उद्देश्य देश को विकसित बनाना और आर्थिक अर्थव्यवस्था को सुधारना है। नागरिकों को अच्छी सुविधाएं आत्मनिर्भर जीवन यापन के अच्छे विकल्प, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छा रोजगार, बेहतर वातावरण आदि उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्किल इंडिया मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अमृत योजना, डिजिटल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्यमान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत ने वर्तमान भारत की तस्वीर बदल दी है। भारतीय लोकतंत्र में एक स्वर्णिम अध्याय शुरू हुआ है और उसमें निरंतर नये-नये आयाम जुड़ते जा रहे हैं।

राष्ट्र नायक मोदी के नेतृत्व में हम सब आशा भरे और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला ऐसा समय देख रहे हैं, जो हमारा सपना था। भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का हमारा सपना जल्दी ही पूरा होगा। आज हम भारतीय इस विकास की गाथा में खुद को भागीदार मानते हैं। “सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र अब हर नागरिक का सूत्र वाक्य है।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat