Saturday, October 24, 2026
Home खेल तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज की...

तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज की अपने नाम

जायसवाल ने जड़ा शानदार शतक

विशाखापट्टनम। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे नौ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। क्विंटन डिकॉक की शतकीय इनिंग के बावजूद मेहमान टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और भारत ने यशस्वी जायसवाल की दमदार नाबाद सेंचुरी तथा रोहित शर्मा व विराट कोहली की प्रभावशाली पारियों की बदौलत 61 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

सीरीज की शुरुआत रांची में भारत की 17 रनों की जीत से हुई, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को 349 के मजबूत स्कोर तक पहुँचाया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 332 रन पर ढेर हो गई।

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों ने भारत को 359 तक पहुँचाया, लेकिन एडेन मार्करम, ब्रेविस और ब्रीट्जके की उम्दा पारियों ने मेहमान टीम को चार विकेट से जीत दिला दी।

दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी, और विशाखापट्टनम निर्णायक मुकाबले का गवाह बना, जहां भारतीय खिलाड़ी चमकते नजर आए।

लक्ष्य का पीछा—रोहित-यशस्वी ने संभाली कमान, कोहली ने किया काम पूरा

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लाजवाब रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर मैच भारत की झोली में लगभग डाल दिया।

रोहित ने 75 रन की पारी खेलते हुए अपना 61वां वनडे अर्धशतक पूरा किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन के आंकड़े को भी छू लिया।
इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए और अपनी फॉर्म जारी रखते हुए तेजतर्रार बल्लेबाजी की। यशस्वी ने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम इंडिया को जीत की दहलीज पार कराई।

यशस्वी ने 121 गेंदों पर 116* रन बनाए, जबकि कोहली 65* रन पर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र विकेट केशव महाराज ने लिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी—डिकॉक के शतक के बाद भारतीय गेंदबाजों की वापसी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने क्विंटन डिकॉक (106) और कप्तान तेम्बा बावुमा (48) की 114 रनों की साझेदारी के बल पर शुरुआत तो मजबूत की, लेकिन मध्य और निचला क्रम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाया।
कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट झटके और मेहमान टीम को 270 रनों पर रोक दिया।
दक्षिण अफ्रीका के अन्य बल्लेबाजों में ब्रेविस ने 29, ब्रीट्जके ने 24 और महाराज ने नाबाद 20 रन जोड़े।
भारत की ओर से अर्शदीप और जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

नई दिल्ली। टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से शिकस्त देने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब वनडे प्रारूप में भी अपनी जीत...

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी आयुष वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक...

एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर

सिर्फ 0.4 अंक से चूकीं अवनि लेखरा नई दिल्ली। भारत की दो स्टार पैरा निशानेबाजों मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने 2026 एशियाई पैरा खेलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान, रेहड़ी-ठेली सहित सभी प्रकार के अतिक्रमण पर होगी प्रभावी...

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

पुतिन ने नवंबर में त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर दिए संकेत मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक हलचल...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat