Saturday, October 17, 2026
Home स्वास्थय ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ

ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ

आजकल मार्केट में कई फ्लेवर्स में योगर्ट मौजूद हैं, लेकिन फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए ग्रीक योगर्ट लोकप्रिय विकल्प है। इसका कारण है कि इसमें लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपकी दैनिक प्रोटीन आवश्यकता के 22 प्रतिशत के बराबर होता है। इसके अलावा, यह कम सोडियम, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कि ग्रीक योगर्ट को डाइट में शामिल करने से क्या-क्या स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सकते हैं।

पाचन के लिए है लाभदायक
ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स की अधिक मात्रा मौजूद होती है, जो इसे पाचन के लिए आदर्श बनाती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोबायोटिक्स कब्ज से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को शांत रखने में भी सहायक है। ग्रीक योगर्ट का सेवन एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रो इसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज  से बचाने और कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम कम करने में भी मदद कर सकता है।

हड्डियों को मजबूती देने में सहायक
ग्रीक योगर्ट को डाइट में शामिल करने से हड्डियों को भी फायदा होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने ग्रीक योगर्ट का सेवन किया, उनमें कूल्हे की हड्डी का घनत्व बढ़ा और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हुआ। दरअसल, ग्रीक योगर्ट हड्डियों को मजबूती देने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

अवसाद से मिल सकता है छुटकारा
अध्ययनों से पता चलता है कि ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स अवसाद से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि आंत में लैक्टोबैसिलस (प्रोबायोटिक बैक्टीरिया) की मात्रा कियूरेनिन में रक्त स्तर को प्रभावित करती है, जो एक मेटाबोलाइट है और अवसाद का कारण बनता है। ऐसे में ग्रीक योगर्ट का सेवन मेटाबोलाइट के प्रभाव को कम करके अवसाद से छुटकारा दिला सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में है सहायक
ग्रीक योगर्ट हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स या बायोफ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल के दौरे और अन्य हृदय रोग का खतरा दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

ब्लड शुगर के स्तर को कर सकता है नियंत्रित
ग्रीक योगर्ट कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए फायेदमंद बनाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह पेक्टिन नामक खास तत्व से भरपूर होता है, जो फाइबर की तरह कार्य करके आपकी कैलोरी खपत को बढ़ाए बिना आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

RELATED ARTICLES

मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां सेहत के लिए गंभीर परेशानी बन सकती हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संक्रमणों से बचाव के लिए सावधानी...

नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान

आजकल उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से लोगों की सेहत को प्रभावित कर रही है। आमतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने...

रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई

बदलते मौसम के साथ त्वचा में रूखापन, होंठों का फटना और शरीर में खिंचाव जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार, 17 अक्टूबर...

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के साथ ही शानदार...

बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून। जिलाधिकारी डॉ....

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat