Tuesday, October 20, 2026
Home ब्लॉग इजराइल के विवेक की परीक्षा

इजराइल के विवेक की परीक्षा

श्रुति व्यास

क्या गाजा में रह रहे फिलिस्तीनियों को वहां की जमीन खाली करने लिए 24 घंटे की जो डेडलाईन दी गई थी वह समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिण इजराइल में बड़ी संख्या में मौजूद सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘‘अगला चरण शुरू होने वाला है”। इससे पहले इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) के एक प्रवक्ता ने 12 अक्टूबर को कहा कि ‘‘गाजा में जो होने वाला है उसे देखना मुश्किल होगा”।सवाल है गाजा पट्टी को खाली करवाकर इजराइल, क्या हमास के खिलाफ युद्ध जीत सकता है?

फिलहाल पूरी दुनिया की निगाह गाजा पट्टी पर है। दुनिया जहां मौतों की सुनामी के लिए तैयार हो रही है वही इजराइल को यह समझाने का प्रयास भी हो रहा हैं कि वह जो करने जा रहा है उसके नतीजे प्रलयकारी होंगे। इससे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जिस तरह का रोष और गुस्सा पनपेगा उससे इजराइल और मध्यपूर्व हमेशा के लिए बदल जाएंगे।
इजराइल ने घोषणा की है कि वह धरती से हमास का नामोनिशां मिटा देगा। इजराइल का गुस्सा जायज है। पिछले हफ्ते जो हुआ वह बर्बर था और उसने होलोकास्ट की भयावह यादें ताजा कर दीं। इसमें भी कोई संदेह नहीं कि हमास एक आतंकी संगठन है जो युवाओं के दिमाग में ज़हर भरता है, और उन्हें ईरान से हथियार और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाता है। फिर उन्हें खूनखराबा करने के लिए खुला छोड़ देता है। हमास के आतंकी केवल घृणा के हकदार हैं और उनकी हरकतों को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। हमास के हमले का इजराइल को जरा सा भी अंदेशा नहीं था। यह उसके गुप्तचर तंत्र की बड़ी विफलता थी।तभी इजराइल सदमे में है। वहां के लोगों के दु:ख की कोई सीमा नहीं है। वे अपमानित महसूस कर रहे हैं, गुस्से से उबल रहे हैं और आपसी मतभेद भुलाकर एकसाथ लडऩे के लिए तैयार हैं। बीबी (नेतन्याहू)  गाजा को बदल डालना चाहते हैं ताकि आतंकी फिर कभी इजराइल के लोगों के लिए खतरा न बन सकें।
परंतु आंख के बदले आंख क्या सबको अंधा नहीं बना देगी?

गाजा के 23 लाख रहवासियों को सजा दी जा रही है। उन्हें हर तरह से पंगु बनाकर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। पिछले 10 दिनों से गाजा पट्टी में न तो पानी पहुँच रहा है, न बिजली, न ईधन, न खाद्य सामग्री और ना ही दवाएं। गाजा पट्टी की सभी सीमाएं सील हैं। गाजा से शरणार्थियों के सामूहिक रूप से मिस्र में आने के राजनैतिक परिणामों और सुरक्षा संबंधी जोखिमों से मिस्र वाकिफ है। उसने चेतावनी दी है कि यदि गाजा के लोग किसी दूसरे देश में गए तो यह उनका अपना अलग देश पाने के सपने का अंत होगा। डॉक्टरों की एक मानवतावादी संस्था ने इजराइल पर आरोप लगाया है कि गाजा की सीमाएं पूरी तरह सील कर, वहां  अंधाधुंध बमवर्षा कर और जमीनी हमले का डर दिखाकर इजराइल फिलीस्तीनियों को सामूहिक सजा दे रहा है, जो पूरी तरह से गैर-कानूनी है।

दुनिया भी अब इजाइल से कह रही है कि वह थोड़ी मानवता दिखाए। मिस्र से विनती की जा रही है कि वह अपनी सीमाएं गाजा के लोगों के लिए खोले। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि प्रजातंत्रों को न्यूनतम मानकों का पालन करना चाहिए।लौकतांत्रिक देश आतंकियों के घिनौने और घटिया स्तर तक नहीं गिर सकते। अमरीकी लेखक और बुद्धिजीवी इजराइल को चेतावनी दे रहे हैं कि वह वही गलती न करे जो “हमने 9/11 के बाद की थी”। 9/11 के बाद दुनिया में और बर्बादी आई, असुरक्षा भाव और बढ़ा, और बड़ी संख्या में लोग कट्टरपंथी बने और हिंसा का अनवरत सिलसिला चल पड़ा।वैसा ही नतीजा कही 10/7 का भी न हो।

आतंकवाद का मुकाबला दृढ़ता से किया जाना चाहिए परंतु इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून को तिलांजलि नहीं दी जा सकती। गाजा से लाखों लोगों को बाहर धकेलकर वहां इजराइल की फौज को भेजने से न तो शांति सुनिश्चित होगी और ना ही सुरक्षा। बल्कि इजराइल की बदले की इस कार्यवाही से और बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी युवा हमास और हिज्बुल्ला की गोद में बैठ जाएंगे। इजराइल को यह समझना चाहिए कि फिलिस्तीन के सभी नागरिकों को सामूहिक रूप से सजा देकर वह कभी अपने आप को सुरक्षित नहीं बना सकेगा। बल्कि इसके कारण वेस्ट बैंक, अरब देशों और दुनिया के दूसरे हिस्सों में फिलिस्तीनियों के अधिकारों के पक्ष में आवाज तेज होगी।

हो सकता है कि सैनिक ताकत से इजराइल गाजा में ‘एक नया यथार्थ’ निर्मित कर दे। परंतु अंतत: इससे इजराइल की एकता और उसके लोगों में भाईचारा प्रभावित होगा। इसके अलावा दुनिया के दूसरे हिस्सों में रह रहें यहूदियों के लिए भी खतरा पैदा हो जाएगा। पूरी दुनिया में यहूदियों के खिलाफ हिंसक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। निसंदेह यह शर्मनाक है और इससे ऐसा वातावरण बन रहा है मानो एक विश्वव्यापी संकट शुरू होने वाला है। इजराइल के घटनाक्रम को एक सप्ताह बीत चुका है और सब चाह रहे है कि अगला कदम सोच-समझकर ही उठाए। इसमें कोई संदेह नहीं कि हमास को कमजोर करना जरूरी है।पर हमास की हार आज नहीं तो कल हो ही जाएगी।जबकि बड़े पैमाने पर शुरू हुयआ आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लंबा, जटिल और अप्रिय होगा।

ऐसी उम्मीद है कि इजराइल पूरी दुनिया से उसे मिल रहे समर्थन और सहानुभूति को खोने की राह पर नहीं चलेगा। ज्योंहि गाजा में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौतों की खबरें आना शुरू होंगीं, इजराइल के प्रति सहानुभूति और सद्भाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। अगर इजऱाइल को ऐसा लगता है कि गाजा में मौतों से उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा तो वह गलत सोच रहा है।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat