Saturday, October 17, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी के दौरे से केदारनाथ उपचुनाव के मुद्दे गरमाए

सीएम धामी के दौरे से केदारनाथ उपचुनाव के मुद्दे गरमाए

यात्रा डायवर्ट की अफवाह संकीर्ण मानसिकता और हास्यास्पद- धामी

क्षेत्रवाद और वर्गवाद की निम्न स्तरीय राजनीति के मंसूबों को जनता करेगी नाकाम

अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफ़वाह फैला रही है।चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन मे धामी ने कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी। विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन मे यह तय नही करता कि उसे कहाँ जाना है। यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता है। कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी निम्न मानसिकता है, बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद मे झोंकने की कोशिश की जा रही है, और जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया वह उनके बुरे मंसूबों को नाकाम करेंगे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है। जब 2013 मे आपदा आई तो लोग कुप्रबंधन से काल कवालित हुए और घोटाले हो गए। खधान के ट्रक रास्ते मे खड़े हो गए, क्योकि युवराज बिदेश यात्रा पर थे।

धामी ने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ की शिला को दिल्ली ले जाने की अफवाह भी फैलाई है। उन्होंने केदारनाथ की सौगंध खाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए लोगों की भावना के साथ खेल रही है। मेरे पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में सबसे अधिक यात्री चार धाम यात्रा पर आये। इस वर्ष 56 दिनों की केदारनाथ यात्रा कम होने और आपदा से प्रभावित होने के बाबजूद भी सोलह लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किये। जुलाई माह में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आयी भीषण यात्रा में प्रभावितों को मदद देने में हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मैंने स्वयं मंत्रीयो सहित 24 घंटे के अन्दर मौके पर पहुंच कर आपदा प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेते हुए सोलह हजार से अधिक यात्रियों को तत्काल रेस्क्यू करवाया, जिस कारण जनहानि पर रोक लगी। हम सब साथ मिलकर नया केदार बनायेंगे। कहा कि लब जिहाद लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए 500 एकड़ जमीन को हमने अतिक्रमण से मुक्त कराया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड जिहाद बढ़ावा देने वाले आज अपने आप को सनातनी बता रही है। जिस सरकार ने 2015 में मुम्बई के बसई में बद्रीनाथ मन्दिर बनवाया वो हमें अपने जैसा बता रहे हैं। जबकि हमने चार धाम के मन्दिर न बन पाए इसके लिए कानून बनाया। हमने समान बाबा साहेब के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए समान नागरिकता कानून बनाया। हमने सशक्त नकल विरोधी कानून बनाकर भी बनाना और जल्द ही सशक्त भू कानून भी बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पिछड़ों एवं अनूसूचित जाति जनजाति के समाज को आगे बढ़ाने के लिए बजट में बढ़ोतरी कर उनकी आर्थिकी व सामाजिक दृष्टि से आने बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा में अनुसूचित बस्ती में किये जा रहे सौ से अधिक विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।

उन्होंने केदारनाथ के गांव गांव से बड़ी संख्या में आये हुए अनूसूचित जाति की माता बहनों के जोश देखकर कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है। और इस बार में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।

सम्मेलन में उपस्थित केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि वंचित व सोशित समाज की सभी समस्याओं का निदान केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए भाजपा को जीतना जरूरी है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भगवान केदारनाथ से सभी के मंगल की कामना की और दिवंगत शैलारानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा मन्दिर बनाती है जबकि कांग्रेस मन्दिरों पर राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि तक खर्च नहीं किए जिससे केदारनाथ का विकास रुका। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सभा को शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, कुलदीप रावत, देवेश नौटियाल, कर्नल अजय कोठियाल ने भी संबोधित करते हुए अपने समर्थकों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और सतपाल महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने की जबकि संचालन अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री चन्द्र मोहन उखीयाल ने किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, शक्ति लाल शाह, भोपाल राम टम्टा, दुर्गेश्वर लाल, भरत चौधरी, अनूसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, गजेन्द्र अजय, चण्डी प्रसाद भट्ट, आदित्य कोठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित अनूसूचित के महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन...

बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून। जिलाधिकारी डॉ....

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय देहरादून। उत्तराखंड में सड़कों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार, 17 अक्टूबर...

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के साथ ही शानदार...

बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सीएसआर फंड से गांवों में विकसित होंगी मूलभूत सुविधाएंः-डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून। जिलाधिकारी डॉ....

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat