Wednesday, November 4, 2026
Home खेल कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले...

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 143 रन के संशोधित लक्ष्य को महज 22.4 ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मुकाबला सात नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

बारिश के कारण दो बार बदला लक्ष्य, भारत ने आसानी से दर्ज की जीत

मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 40.2 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हालांकि, आखिरी विकेटों के लिए ब्लेयर टिकनर की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में ही झटका लगा और रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए रन गति को बनाए रखा। इसी दौरान बारिश के कारण मुकाबले में दो बार रुकावट आई और लक्ष्य में बदलाव करना पड़ा। आखिरकार भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। गिल ने 56 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक पूरा किया।

कोहली के आउट होने के बाद अक्षर पटेल बिना खाता खोले लौटे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 15 रन बनाए। केएल राहुल तीन और नमन धीर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

कोहली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, तीसरे नंबर पर पूरे किए 13 हजार रन

विराट कोहली ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित किया कि लक्ष्य का पीछा करने में उनका कोई मुकाबला नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन पूरे करते ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन का आंकड़ा छू लिया।

इस उपलब्धि के साथ कोहली वनडे क्रिकेट में तीसरे क्रम पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। भारतीय टीम में लंबे समय से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने इस क्रम पर कई यादगार पारियां खेली हैं।

नौ विकेट गिरने के बाद टिकनर ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। टीम के केवल पांच बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। टिम साइफर्ट ने 38, डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर नौ विकेट पर 146 रन था और टीम छोटे स्कोर पर सिमटती दिखाई दे रही थी। लेकिन 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्लेयर टिकनर ने आक्रामक रुख अपनाते हुए भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने जैकब डफी के साथ आखिरी विकेट के लिए महज 31 गेंदों में 39 रन जोड़े।

टिकनर ने 23 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के लगाकर 34 रन बनाए। गुरनूर बराड़ ने राहुल के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। डफी 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह न्यूजीलैंड की पूरी टीम 185 रन पर सिमट गई।

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। गुरनूर बराड़ ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।

कुल मिलाकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया। अब टीम इंडिया की नजरें सात नवंबर को होने वाले दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी।

RELATED ARTICLES

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

खत्म हुआ शानदार सफर नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने शानदार करियर पर विराम लगा दिया...

फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

 मेक्सिको सिटी- मोटरस्पोर्ट की दुनिया में मर्सिडीज के ड्राइवर किमी एंटोनेली ने इतिहास रच दिया है। मेक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरा स्थान हासिल...

मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

पिता को खोने के बाद टूट गई थीं मनीषा, अब विश्व चैंपियन बन पिता का सपना किया पूरा नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर हौसले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। बारिश से...

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून - उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित...

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर...

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों के निस्तारण के लिए भी होंगे विशेष कार्यक्रम पौड़ी- पेंशनरों...

Recent Comments

2

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat