Wednesday, October 21, 2026
Home उत्तराखंड महाराज ने जनपद को दी 28 करोड़ 57 लाख 63 हजार योजनाओं...

महाराज ने जनपद को दी 28 करोड़ 57 लाख 63 हजार योजनाओं की सौगात

केदारनाथ विधान सभा की 24 करोड़ 22 लाख, 96 हजार की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जनपद के रुद्रप्रयाग के अन्य विकास खंडों हेतु 4 करोड़, 34 लाख 67 हजार योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनपद के विकास कार्यों हेतु 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया

रुद्रप्रयाग। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज एवं जलागम प्रबंधन मंत्री  सतपाल महाराज ने आज विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ एवं रुद्रप्रयाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केदारनाथ विधानसभा हेतु 24 करोड़ 22 लाख 96 हजार रुपए की योजनाओं के साथ ही विकास खंडों हेतु कुल 4 करोड़ 34 लाख 67 हजार की विभागीय योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस तरह कुल 28 करोड़ करोड़, 57 लाख, तिरेसठ हजार की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति की दिशा में निरंतर प्रयासरत है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को केदारनाथ यात्रा मार्ग में जो आपदा आई है उसमें प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए 15 हजार यात्रियों व स्थानीय लोगों का कुशल रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केदारनाथ आपदा प्रभावित हुए लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा जिसमें चारधाम यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, कांवड़ यात्रा बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को शीतकालीन में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है जिसमें केदारनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर, ऊखीमठ बदरीनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर, जोशीमठ, यमुनोत्री का खरसाली तथा गंगोत्री का शीतकालीन स्थल मुखवा में श्रद्धालु दर्शन करें। इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे एवं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें पर्यटन विभाग की 1 करोड़ 18 लाख, संस्कृति विभाग की 8 लाख 70 हजार, पंचायती राज विभाग की 50 लाख, लोक निर्माण विभाग की 53 लाख, 46 हजार, 46 लाख 61 हजार व एक करोड़, 21 लाख 53 हजार के अलावा सिंचाई विभाग की 76 लाख 61 हजार की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा विधानसभा केदारनाथ के अंतर्गत जिन विभागीय कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत पंचायत भवन चौमासी तथा पंचायत भवन जौला हेतु 20 लाख, ग्राम पंचायत खड़िया में पंचायत भवन का निर्माण सहित ग्राम पंचायत बड़ासू में रास्ता खडंजा निर्माण, ग्राम पंचायत जामू में कंजनपुर तोक से जागेश्वर मंदिर तक खडंजा सीसी मार्ग निर्माण, ग्राम पंचायत बड़ासू गांव से मां राज राजेश्वरी मंदिर तक खडंजा टाइल्स रास्ता निर्माण तथा ग्राम पंचायत देवली भणिग्राम में मुख्य मोटर मार्ग पर प्रवेश द्वार उक्त सभी कार्यों हेतु अलग-अलग 6 लाख 50 हजार, 6 लाख 50 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के तहत श्री केदारनाथ धाम में रामबाड़ा से गरूड़चट्टी तक पैदल मार्ग का निर्माण हेतु 5 करोड़ 50 लाख, 29 हजार, सीतापुर पार्किंग पहुंच मार्ग पर स्पान सेतु निर्माण हेतु 6 लाख, 55 हजार श्री केदारनाथ धाम क्षेत्रांतर्गत रामबाड़ा से गरुड़चट्टी पैदल मार्ग का चैड़ीकरण कार्य हेतु 2 लाख, 68 हजार रुपए, सिंचाई विभाग की 10 नंबर पर्वतीय सिंचाई नहरों के पुनरोद्धार की योजना हेतु 2 करोड़ दो लाख, पांच हजार, अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ विकास खंड में 14 नंबर पर्वतीय सिंचाई नहरों के पुनरोद्धार की 3 करोड़ 12 लाख, विकास खंड अगस्त्यमुनि में 11 नंबर पर्वतीय सिंचाई नहरों के पुनरोद्धार की योजना हेतु एक करोड़, 92 लाख, 5 हजार, राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत एक करोड़, 82 लाख 73 हजार, सोनप्रयाग पावर स्टेशन के समीप सोन नदी के बांये तट पर पार्किंग निर्माण हेतु 4 करोड़, 48 लाख रुपए आदि योजनाएं शामिल हैं। इस तरह कुल 28 करोड़ करोड़ सतावन लाख तिरेसठ हजार की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व सतपाल महाराज द्वारा आज जनपद के गुलाबराय में स्थित जिम कार्बेट संग्रहालय का लोकार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां पर जिम कार्बेट संग्रहालय की स्थापना होने से गुलाबराय स्थान को भी काफी प्रसिद्धि मिली है। उन्होंने बताया कि जिम कार्बेट अपने जमाने के मशहूर व शार्प शूटर थे। एक जमाने में रुद्रप्रयाग में आदमखोर हुए लेपर्ड को उन्होंने मार गिराया था। उनकी इस विशेषता को देखते हुए उन पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। उनकी यादों की स्मृतियों को लेकर ही गुलाबराय में जिम कार्बेट संग्रहालय की स्थापना की गई है। जिससे लोग उनके जीवन से रूबरू हो सकेंगे। इसके अलावा रामनगर व हल्द्वानी पार्क में भी उनसे संबंधित बहुत सी जानकारियां उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि जिम कार्बेट की खूबियां लोगों तक पहुंच सके इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। विदित है कि रुद्रप्रयाग में एक जमाने में आदमखोर बाघ की दहशत के चलते मशहूर शूटर जिम कार्बेट ने उसे मार गिराया था। उनकी याद में ही गुलाबराय में स्थित जिम कार्बेट संग्रहालय का 61 लाख 15 हजार की लागत से फर्नीशिंग का आज लोकार्पण किया गया।

एक दिवसीय जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मंत्री का स्वागत एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष भाजपा वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, शकुंतला जगवाण, भारत भूषण भट्ट, बीना राणा, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ मनोज भट्ट, सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat