Wednesday, October 21, 2026
Home उत्तराखंड अलवर में गरजे महाराज, कहा- चार सौ पार तो पीओके हमारा

अलवर में गरजे महाराज, कहा- चार सौ पार तो पीओके हमारा

मोदी जैसा ताकतवर लीडर ही देश को मजबूत बना सकता है

देहरादून/अलवर(राजस्थान)। अखंड भारत के निर्माण के लिए अभी हमें पीओके भी लेना है। यदि आप मोदी को 400 पर ले जाओगे तो भारत के अभिन्न हिस्से पीओके को भी वह ले लेंगे ऐसा हमें विश्वास है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कोई भी अंतर्राष्ट्रीय संकट या समस्या हो उसके समाधान के लिए दुनियां के देश भारत की राय जरूर लेते हैं। हम विश्व की पांचवीं बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लक्ष्मी कमल के फूल पर ही विराजमान होकर आती हैं। इसलिए कमल खिला कर मोदी को और अधिक ताकत देनी होगी ताकि वह देश को मजबूत बना सकें। क्योंकि एक ताकतवर लीडर ही देश को मजबूत बना सकता है।

उक्त बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री और अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव की राजर्षि अभय समाज, रामलीला मैदान, अलवर में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। अलवर की चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए जरुरी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य और लोक कल्याणकारी फैसले ही इस लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन को 400 पार कराकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लायेंगे।

उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह सांसद थे तो कुछ साथी कहते थे कि जम्मू कश्मीर से यदि धारा 370 हटी तो वहां कत्लेआम हो जाएगा। कोई भी धारा 370 के बारे में सदन में चर्चा करने को तैयार नहीं होता था। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 370 और 35-ए हटाने का वादा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साहस दिखाया और गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बुद्धि कौशल से अपने लोह पुरुष होने का परिचय देते हुए धारा 370 और 35-ए को एक झटके में हटा दिया। कहीं भी कोई पत्ता तक नहीं हिला। 370 और 35-ए हटाने के बाद आज जम्मू कश्मीर विकास की नई इबारत लिख रहा है। लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा रहा है, राष्ट्रगान हो रहा है। अखंड भारत के निर्माण के लिए अभी हमें पीओके भी लेना है। यदि आप मोदी को 400 पर ले जाओगे तो भारत के अभिन्न हिस्से पीओके को भी वह ले लेंगे ऐसा हमें विश्वास है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया उसे ध्यान से सुनती है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को फोन किया और सबसे शक्तिशाली देश माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बात की। जिसके परिणामस्वरूप साढ़े चार घंटे तक युद्ध रुका रहा और 22,500 से ज्यादा भारतीय बच्चे यूक्रेन से वापस आये। ये आज का भारत है। प्रधानमंत्री ने वह कर दिखाया जो दुनिया का कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका। यहां तक कि समुद्री लुटेरों ने जब पाकिस्तानियों को समुद्र में घेर लिया तो उन्हें भी हमारी नौसेना ने उन्हें बचाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोनों कार्यकाल में जो चमत्कार किये हैं, उससे आपको गर्व होगा। उन्होंने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के साथ-साथ कोरोना काल में अपने देश में ही वैक्सीन का बनाकर जहां एक ओर करोड़ों देशवासियों को इस भयावह बिमारी से निजात दिलवायी वहीं दूसरी ओर दुनिया के लगभग 100 गरीब देशों को भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाई। कोरोना कल में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना जिसके तहत हर महीने गरीबों को सरकार द्वारा 5 किलो मुक्त राशन दिए जाने की व्यवस्था है इसे 5 साल बढ़ाकर दिसंबर 2028 तक कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है।

महाराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब और बेघर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.95 करोड़ घरों का निर्माण किया है। उज्ज्वला योजना से 10.35 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। किसान सम्मान निधि के तहत देश के 09 करोड़ किसानों के बैंक खातों में अभी 28 फरवरी को 16वीं किस्त की राशि 6 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इससे अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले विश्व के पहले देश बन गए हैं इस सफलता का श्रेय जहां इसरो के वैज्ञानिकों को जाता है वही प्रधानमंत्री मोदी को भी इसका श्रेय जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं जिनमें अयोध्या विवाद, तीन तलाक़, संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, नागरिकता संशोधन अधिनियम और डिजिटल इंडिया की शुरुआत आदि प्रमुख हैं इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है। इसलिए हमें 19 अप्रैल को अलवर से कमल खिलाकर मोदी को भेंट करना है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव, अलवर विधायक एवं राज्य मंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, लोकसभा चुनाव संयोजक संजय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, पूर्व सांसद डा० कर्ण सिंह यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल, महेश भारद्वाज, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat