Home उत्तराखंड एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना संचालित पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई जमन्नीवाला सिंगली रोड क्षेत्र में की गई, जहां अरुण कुमार गुप्ता द्वारा अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण को नियमों के विपरीत पाया और तत्काल प्रभाव से भवन को सील कर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण न करने की चेतावनी भी दी।

तीसरी और महत्वपूर्ण कार्रवाई पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई। यहां राकेश सुरी द्वारा अवैध रूप से निर्मित बेसमेंट एवं ग्राउंड फ्लोर पर कार्रवाई करते हुए एमडीडीए ने सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण की ओर से की गई इन कार्रवाइयों के दौरान संबंधित अभियंताओं, सुपरवाइजरों तथा पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। दोहरण रोड और जमन्नीवाला क्षेत्र में की गई कार्रवाई के समय सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता एवं सुपरवाइजरी टीम मौजूद रही। वहीं कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता अभिजीत, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल तैनात रहा।

प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे सभी निर्माण चिन्हित किए जा रहे हैं जो बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे हैं या स्वीकृत मानचित्र से विपरीत हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना तथा शहर में अनियंत्रित एवं अवैध निर्माणों पर रोक लगाना है।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी नागरिकों और भवन स्वामियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें तथा निर्धारित मानकों का पालन करें। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम लगातार निगरानी कर रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सीलिंग, ध्वस्तीकरण एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास एमडीडीए की प्राथमिकता है और इसके लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से निर्माण से पहले आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी देहरादून। जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक...

मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून।  नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) ने स्वच्छता व्यवस्था, जलभराव, नाला सफाई, डेंगू रोकथाम और मानसून के दौरान आपदा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए...

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी देहरादून। जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक...

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज

रोहित, विराट और बुमराह की हुई वापसी नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब नए उत्साह के साथ...

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज

रोहित, विराट और बुमराह की हुई वापसी नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब नए उत्साह के साथ...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat