Saturday, October 24, 2026
Home ब्लॉग मोदी आए और बॉय कर गए

मोदी आए और बॉय कर गए

श्रुति व्यास

जी20 डायरी-3 : जी-20 के मीडिया मंडपम में रविवार को लंच के बाद अचानक चहल-पहल बढ़ी। एक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस होने लगी। पीक समय तब आया जब मंडपम में एसपीजी और एनएसजी के लोग और खोजी कुत्ते दिखलाई दिए। लगा शायद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां आने वाले हैं। करीब पांच बजे बताया गया कि प्रधानमंत्री वहां आएंगे। और जितने भी पत्रकार मौजूद थे वे उनके इंतजार में बेरीकेडों के पीछे भीड़ बनाकर खड़े हो गए। सात बजे तक इंतजार था। प्रेस वाले बोर हो चुके थे और थके हुए थे बावजूद इसके सभी उम्मीद में थे कि वे आएंगे तथा फोटो खींचने और उनसे कुछ प्रश्न करने का मौका मिलेगा।दो घंटे की इंतजारी के बाद प्रधानमंत्री आए, पत्रकारों की ओर हाथ हिलाते हुए चक्कर लगाया।कोई पांच मिनट। अचानक एक औरसे नारे सुनाई दिए मोदी,मोदी और जयश्री राम! और प्रधानमंत्री मीडिया मंडपम से बाहर निकल गए।

जबकि तमाम पत्रकार उम्मीद में थे कि प्रधानमंत्री फोटो खींचवाएंगे, वैसे ही प्रेस कांफ्रेस करेंगे जैसे लंच के बाद एक-एक कर विश्व नेताओं ने आ कर की। मैं दिन के अनुभव में यह सोचते हुएप्रभावित थी कि कैसे कई राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष व्यक्तित्व छोटी गोल्फ गाड़ी से एकदम आम आदमी की तरह मीडिया मंडपम में पहुंचे। और फिर बेधडक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए। सचमुच दोपहर बाद हम मीडियाकर्मी एकदम व्यस्त हो गए। इस डायरी की लेखिका यों आधा दिन गुजरने के बाद वहां पहुंची परंतु तब भी देर नहीं हुई थी। राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि की रस्म अदायगी हो चुकी थी। बीस्ट और अमेरिका के राष्ट्रपति दिल्ली छोड़ चुके थे। शहर के नागरिकों पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों में ढील दी जाने लगी थी। भारत ने जी-20 का नेतृत्व औपचारिक रूप से ब्राजील को सौंप दिया था।

जब मैं मीडिया मंडपम में पहुंची तब तक काफी बड़ी संख्या में पत्रकार जा चुके थे और बाकी भी जाने की तैयारी कर रहे थे। अधिकांश के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति की विदाई का मतलब था समाचारों के स्त्रोत का सूख जाना। उनके लिए अब इस आयोजन में कुछ खास करने को बचा नहीं था। आज लाल कालीन भारत मंडपम को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर से जोड़ रहा था।तभी फ्रांस के राष्ट्रपति से लेकर इटली की प्रधानमंत्री तक और उनसे लेकर विश्व बैंक के मुखिया तक प्रेस की बातचीत होती हुई थी। विदेशी नेताओं की फोटो खींची जा रही थी और प्रेस उनके कहे एक-एक शब्द को ध्यान से सुन रही थी। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और जर्मन चासंलर ओलाफ शुल्ट्ज ने सम्मेलन के दूसरे दिन ही प्रेस कान्फ्रेस संबोधित कर दी थी। इसके बाद भी तीसरे दिन की दोपहर में प्रेस वार्ताओं की बहार थी।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने सुरक्षा कर्मियों और मंत्रियों के साथ मीडिया मंडपम में पहुंचे। उनकी प्रेस कान्फ्रेंस कुछ अपवादों को छोडक़र केवल फ्रेंच प्रेस तक सीमित थी। उनकी प्रेस कान्फ्रेंस का सार यह था कि जी-20 घोषणापत्र रूस के लिए कूटनीतिक जीत नहीं है और ऐसा लगता है कि इस सम्मेलन में रूस अलग-थलग पड़ गया। उन्होंने कहा कि जी-20 की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को सुलझाने के लिए की गई थी और इसलिए यह आवश्यक नहीं है कि वहां यूक्रेन में चल रहे युद्ध के मामले में कोई कूटनीतिक प्रगति हो।

मैक्रों पत्रकारों से बात कर ही रहे थे कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक गोल्फ कार्ट में मीडिया मंडपम में पहुंच। उनके साथ बहुत कम सुरक्षाकर्मी थे। जहां तक ट्रूडो साहब का सवाल है ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी उपेक्षा की गई और उनके और मोदी के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक आयोजित नहीं की गई। इसके पीछे खालिस्तान का पेंच था या कुछ और, यह कहना मुश्किल है। पर इस आशय की खबरें कनाडा की प्रेस और एक्स पर लगातार प्रसारित हो रही हैं। इटली की प्रधानमंत्री ज्योर्जा मेलोनी की एक बार फिर स्टायलिश एंट्री हुई। उन्होंने जी-20 बैठक के बाद चीन के प्रधानमंत्री ली क्वेंग ने के साथ बैठक में यह साफ कर दिया था कि इटली बैल्ट एंड रोड इनीशियेटिव से बाहर जाना तय कर चुका है। जहां तक स्टायलिश कपड़ों का सवाल है, इटली की प्रधानमंत्री इंग्लैंड की प्रथम महिला अक्षता मूर्ति को कड़ी टक्कर देते हुए थी। वे जो कह रही हैं वही कर रही हैं।

इनके बाद तुर्की के राष्ट्रपति अर्दुगान मीडिया मंडपम पहुंचे। उन्होंने जो कहा वह रूस के प्रति तुर्की की नीति के बिल्कुल अनुरूप था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि रूस को अलग-थलग करने के किसी भी प्रयास का असफल होना तय है।जाहिर है आखिरी दिन मीडिया को ढेर सारी हेडलाईनें और खबरें मिलीं। जब ये सब नेता मीडिया मंडपम से चले गए और विदेशी नेताओं की उड़ानें भारत छोडऩे लगीं तब प्रेस ने भी अपना सामान बांधना शुरू कर दिया।तभी नरेंद्र मोदी के आने की खबर मिली।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और अधिकारियों को विभागीय योजनाओं...

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान, रेहड़ी-ठेली सहित सभी प्रकार के अतिक्रमण पर होगी प्रभावी...

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

पुतिन ने नवंबर में त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर दिए संकेत मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक हलचल...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat