Home उत्तराखंड बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट

बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश

​देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और जरूरी टिप्स दिये।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोक सभा और विस चुनावों मे ऐसे बूथ जहाँ पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा उसे लेकर एक टीम गठित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य दो दो दिन के प्रवास पर उन क्षेत्रों मे जाकर उस विधान सभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे और बूथ पर भी बैठक करेंगे। कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह मे सभी विस क्षेत्रों मे दौरा करेंगे। सभी प्रभावशाली सदस्यों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी रणनीति बनाई जायेगी।

भट्ट ने जानकारी दी कि चूंकि हमारी चुनाव योजना, पूरी बूथ आधारित होती है और उसी विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें बैठक आवश्यक मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन को हमें कैसे और बेहतर तथा प्रभावी बनाना हैं। ये पूरी बैठक विधानसभा में हैट्रिक लगाने को लेकर रणनीति पर केंद्रित रही। विशेषकर पूर्व के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिन बूथों को हम जीत नहीं पाये, विशेषकर उनको लेकर हमें टीम बनानी है। बैठक में तय हुआ है कि कोर कमेटी के सभी सदस्य दो दिन एक विधानसभा में प्रवास करेंगे। जून, जुलाई अगस्त में होने वाले इस प्रवास में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संबंधित विधानसभा कोर कमेटी से संवाद करेगी और बूथ पर जाकर जमीनी रणनीति बनाएगी। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं का फीड बैक लेकर सरकार को निराकरण के लिए सुझाव देगी। शीघ्र ही रणनीति बनाते हुए कमेटी सदस्यों के प्रभावो के अनुशार विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही साथ हमारे प्रतिद्वंद्वी पार्टियों की रणनीति और कार्य योजनाओं को परखते हुए और क्या बेहतर कार्यक्रम किया जा सकते हैं उसको लेकर भी कार्य किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी जीत का मंत्र देते हुए कहा कि देवतुल्य जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीत की हैट्रिक का इतिहास रचेगी। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ उन्होंने संगठन की प्रदेश कोर कमेटी और मंत्री समूह की बैठक लेकर 27 में जीत का मूल मंत्र देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम उत्तराखंड आगमन पर उनका भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-दमौ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समूचा कार्यालय परिसर गूंजता रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उमड़े कार्यकताओं ने पुष्पवर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड के उनके इस तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का औपचारिक स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया।

​राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में समूचा पार्टी प्रदेश कार्यालय परिसर देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के रंग में सराबोर नजर आया। देवभूमि के पारंपरिक वाद्ययंत्रों—ढोल-दमौ के साथ समूचा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान होता रहा। मुख्यालय के मुख्य द्वार से लेकर मुख्य सभाकक्ष तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया।

​अपने प्रवास के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम से प्रदेश संगठन कोर कमेटी बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर मंथन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन किया। उसके बाद मंत्री समूह की बैठक लेकर प्रदेश सरकार के कार्यों और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वहन को लेकर अलग अलग विस्तृत जानकारी ली। कोर ग्रुप की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, तीर्थ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार,दीप्ति रावत, तरुण बंसल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाक्टर धन सिंह रावत और मदन कौशिक शामिल हुए। इसी तरह मंत्री समूह की बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, भरत सिंह चौधरी, खजान दास, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, गणेश जोशी, श्रीमती रेखा आर्य, प्रदीप बत्रा शामिल हुए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र और राज्य सरकार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत समीक्षा की। नबीन ने कहा, “पीएम मोदी के अगाध प्रेम और हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों से देवभूमि की जनता का भाजपा में अटूट विश्वास है। ये सौ फीसदी सही है कि सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर हम उत्तराखंड में भी निरंतर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। चूंकि हम भी एक राजनैतिक दल है और हमारी अगली परीक्षा है 2027 के विधानसभा चुनाव। बेशक हमारी इस चुनावी परीक्षा को लेकर तैयारी भी पूरी है, लेकिन हमें अपनी इन कोशिशों को अधिक तेज करते हुए अपने ही चुनावी रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर देवभूमि में भाजपा जीत की हैट्रिक का नया इतिहास रचेगी।” वहीं मंत्री समूह बैठक में उन्होंने सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की अलग विस्तृत जानकारी ली। साथ ही कहा, प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णयों की तारीफ करते हुए कहा, आज उत्तराखंड कही मायनों में देश के अन्य राज्यों में नजीर बन रहा है। धर्म संस्कृति संरक्षण और डेमोग्राफी संतुलन को लेकर जो कार्य मुख्यमंत्री धामी ने किए हैं उसकी चर्चा चारों तरफ है। आज उत्तराखंड छोटा राज्य होने के बावजूद विकास के मिर्ची मोर्चे पर बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा है। केंद्र की तरह हमारी प्रदेश की सरकार भी सही दिशा और सही गति से काम कर रही है, ये कार्य और उपलब्धियां नीचे तक सही तरीके से पहुंचे तो हमें तीसरी बार नए रिकॉर्ड के साथ कमल खिलाने से कोई रोक नहीं सकता है।

​इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवी चौहान समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण पर जल्द बनेगी नई नीति देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में शिक्षा...

प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा- महाराज

बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त एकेश्वर (पौड़ी)-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ की समीक्षा बैठक देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

अशासकीय विद्यालयों के प्रान्तीयकरण पर जल्द बनेगी नई नीति देहरादून। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में शिक्षा...

क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

ओटीटी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी अली फजल और सोनाली बेंद्रे की मचअवेटेड थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई...

प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा- महाराज

बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त एकेश्वर (पौड़ी)-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ की समीक्षा बैठक देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat