Home ब्लॉग नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं होगा। पटना में 12 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक होने वाली है लेकिन अभी तक की स्थिति को देख कर लग रहा है कि कई बड़े विपक्षी नेता इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। नीतीश के प्रयास का समर्थन करने के बावजूद संभव है कि बड़े विपक्षी नेता खुद जाने की बजाय अपनी पार्टी के किसी प्रतिनिधि को भेजें। अगर ऐसा होता है तो नीतीश के सब किए धरे पर पानी फिरेगा और विपक्षी एकता बनाने की संभावना पर भी असर होगा।
असल में यह पहला मौका है, जब एकजुटता बनाने के मकसद से विपक्षी पार्टियों की बैठक हो रही है। इससे पहले किसी न किसी कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं को बुलाया जाता था। जैसे एमके स्टालिन 70 साल के हुए तो इस मौके पर मार्च में उनकी पार्टी ने एक कार्यक्रम किया, जिसमें विपक्षी नेता शामिल हुए।

इसी तरह पिछले महीने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में कांग्रेस के बुलावे पर कई विपक्षी नेता जुटे। ऐसे ही कभी करुणानिधि के सम्मान में तो कभी देवीलाल के सम्मान में हुए कार्यक्रमों में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा होता रहा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी पार्टियों की बैठक होनी है। सो, यह नीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा का मामला बन गया है। अगर सभी बड़े विपक्षी नेता उनके बुलावे पर पटना पहुंचते हैं तो नीतीश का कद बढ़ेगा। लेकिन अगर बड़े नेता नहीं शामिल हुए तो उनकी बड़ी किरकिरी होगी। उनको दोतरफा नुकसान होगा। एक तो देश भर में विपक्ष की राजनीति का चेहरा बनने की उनकी इच्छा को ग्रहण लगेगा तो दूसरे बिहार की राजनीति में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल और मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नजर में भी वे हलके होंगे। इसलिए उनको और उनकी पार्टी को बड़ी मेहनत करनी होगी, ताकि बड़े नेता जुटें।

नीतीश और उनकी पार्टी की चिंता इसलिए बढ़ी है क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वे अमेरिका गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के जाने की संभावना भी कम है। खडग़े या नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति नीतीश की बैठक में पहुंचता है तो इसका महत्व कम होगा। इसी तरह कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल भी शायद पटना नहीं जाएंगे। अगर 12 जून से पहले कांग्रेस अध्यादेश के मसले पर स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तो केजरीवाल कांग्रेस के साथ बैठक में शामिल नहीं होंगे। शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बारे में संजय राउत ने कहा है कि वे पटना की बैठक में शामिल होंगे लेकिन अगर सेहत के आधार पर दोनों ने दूरी बनाई और अपना प्रतिनिधि भेजा तो मुश्किल होगी। एमके स्टालिन के पटना जाने पर भी संशय है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव ने जरूर जाने की सहमति दी है।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat