Home राजनीति भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश जी की तश्वीर लगाई जाए : अरविंद केजरीवाल

भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश जी की तश्वीर लगाई जाए : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तश्वीर लगाई जाए। अगर भारतीय करेंसी पर एक गांधी जी और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तश्वीर होगी, तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां 85 फीसद आबादी मुस्लिम है और 2 फीसद से भी कम हिन्दू हैं, लेकिन उनके नोट पर गणेश जी की तश्वीर है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हम ये नहीं कह रहे हैं कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन हर महीने जितने नए नोट छापे जाएं, उन पर यह शुरूआत की जा सकती है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी नाजुक दौर से गुजर रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है और इसकी मार आम आदमी को भुगतनी पड़ती है। हम सब चाहते हैं कि भारत एक विकसित व अमीर देश बने। इसके लिए हमें बड़ी संख्या स्कूल-अस्पताल खोलने हैं और बिजली व सडक़ों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। हम सब लोग प्रयास करते हैं, लेकिन प्रयास तभी फलीभूत होते हैं, जब हमारे उपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद होता है। अरविंद केजरीवाल ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब लोग देख रहे हैं कि भारतीय अर्थ व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। भारतीय अर्थ व्यवस्था काफी नाजुक दौर से गुजर रही है। हम सब लोग देख रहे कि किस तरह से डॉलर के मुकाबले रुपया दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। इन सब चीजों की मार हमारे देश के एक आम आदमी को भुगतनी पड़ती है। ऐसा क्यों है कि आजादी के 75 साल हो गए, लेकिन आज भी भारत एक विकासशील देश है और भारत एक गरीब देश माना जाता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि भारत एक विकसित देश बने। हम सब चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने और हम सब चाहते हैं कि भारत का हर एक परिवार अमीर परिवार बने। इसके लिए बहुत सारे कदम उठाने की जरूरत हैं, बहुत सारे प्रयास करने की जरूरत है। हमें बड़ी संख्या में स्कूल और अस्पताल खोलने हैं। हमें बहुत बड़े स्तर पर बिजली और सडक़ों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। लेकिन प्रयास तभी फलीभूत होते हैं, जब हमारे उपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद होता है। प्रयास करने चाहिए और हम सब लोग अपनी-अपनी जिंदगी में प्रयास करते हैं। लेकिन हम कई बार देखते हैं कि प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उसके नतीजे नहीं आ रहे हैं। उस वक्त लगता है कि अगर देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तो प्रयास फलीभूत होने लगते हैं और उसके नतीजे आने लगते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 24 अक्टूबर को दीपावली थी। दीपावली पर हम सब लोगों ने गणेश जी और लक्ष्मी जी का पूजन किया। हम सब लोगों ने भगवान से सुख-शांति की प्रार्थना की। हम सब लोगों ने अपने-अपने परिवार और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

हम ये भी देखते हैं कि बिजनेस करने वाले व्यापारी और उद्योगपति अपने-अपने कमरे में लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति जरूर लगाकर रखते हैं और रोज सुबह काम शुरू करने से पहले उनकी पूजा करते हैं। आज मेरी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी से अपील है कि भारतीय करेंसी के उपर एक तरफ गांधी जी तश्वीर है। वो वैसी ही रहनी चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी की तश्वीर भारतीय करेंसी पर लगाई जाए।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें अपनी अर्थ व्यवस्था सुधारने और भारत को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए बहुत सारे प्रयास करने की जरूरत है, लेकिन उसके साथ-साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी जरूरत है। अगर भारतीय करेंसी के उपर एक गांधी जी की तश्वीर रहे और दूसरी तरफ लक्ष्मी जी व गणेश जी की तश्वीर होगी, तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। लक्ष्मी जी को समृद्धि की देवी माना गया है और गणेश जी को विघ्न दूर करने वाला देवता माना गया है। इसलिए इन दोनों देवी-देवताओं की तश्वीर भारतीय करेंसी पर लगनी चाहिए। हम ये नहीं कह रहे है कि सारे नोट बदले जाएं, लेकिन हर महीने जितने नए नोट छापे जाएं, उन नए नोटों के उपर यह शुरूआत की जा सकती है और धीरे-धीरे सर्कुलेशन में लक्ष्मी जी और गणेश जी के नए नोट आ जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। इंडोनेशिया में 85 प्रतिशत से अधिक आबादी मुस्लिम है और वहां पर 2 फीसद से भी कम हिन्दू हैं, लेकिन उन्होंने वहां पर अपने नोट के उपर गणेश जी की तश्वीर छापी हुई है। मैं समझता हूं कि ये एक बहुत अहम कदम है, जो केंद्र सरकार को उठाना चाहिए। आज मैं मीडिया के माध्यम से इस देश के 130 करोड़ लोगों की तरफ से केंद्र सरकार और माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि भारतीय करेंसी के उपर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तश्वीर लगाई जाए।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप

जनता के समर्थन से एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी तृणमूल कांग्रेस- ममता बनर्जी कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं...

‘मुस्लिम-विरोधी’ आरोपों पर ई. के. पलानीस्वामी का पलटवार, डीएमके की नीतियों पर उठाए सवाल

महिला योजना से लेकर पेंशन तक, ई. के. पलानीस्वामी ने गिनाईं सरकार की कमियां वेल्लोर। तमिलनाडु की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो...

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नीतीश कुमार ने विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat