Home खेल मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आज क्वालिफायर-2

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आज क्वालिफायर-2

नई दिल्ली। पांच बार का विजेता मुंबई इंडियंस सातवीं बार और गत विजेता गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने के लिए शुक्रवार को ताल ठोकने उतरेंगे। क्वालिफायर-2 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात को क्वालिफायर-वन में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से बड़ी शिकस्त दी थी। इस जीत से मुंबई के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। एक बार गुजरात ने तो दो बार मुंबई ने जीत हासिल की। ऐसे में रोहित की पलटन का पलड़ा भारी है।

आज होने वाले मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार की टक्कर गुजरात के दिग्गज स्पिनर राशिद खान से देखने को मिल सकती है। दरअसल, राशिद खान के सामने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के आंकड़े विपरीत हैं। रोहित राशिद की गेंदों पर छह पारियों में चार बार आउट हुए हैं, लेकिन सूर्यकुमार ने गुजरात के इस स्पिनर के सामने आईपीएल में बिना आउट हुए 47 गेंदों में 67 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात को अपने कप्तान हार्दिक से काफी उम्मीदें होंगी। आईपीएल 2023 में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने आठ पारियों में 40 के औसत से रन बनाए हैं, लेकिन नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए वह संघर्ष करते दिखे हैं। इस पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पांच पारियों में 11.4 की औसत से रन बनाए हैं।

आईपीएल के पिछले सीजन में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रहने वाली मुंबई की टीम का मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जोफरा आर्चर की गैरमौजूूदगी में क्वालिफायर-2 में पहुंचना हैरान करने वाला हो सकता है, लेकिन रोहित शर्मा की टीम ने यह दिखा दिया कि आईपीएल में उनकी टीम का शानदार इतिहास उनमें किसी भी परिस्थिति से ऊपर उठाने का जज्बा भर सकता है। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में मुंबई को आकाश मधवाल के रूप में जहां नया हीरो मिल गया है वहीं गुजरात का भरोसा अब तक 722 रन बना चुके शुभमन गिल होंगे।

मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अब तक उन्हें अच्छी शुरुआत दी है। सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड ने अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई है। सूर्या ने गुजरात के ही खिलाफ आईपीएल का अपना पहला शतक लगाया। ग्रीन भी हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाकर सही मौके पर फॉर्म में आए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ महत्वपूर्ण 41 रन बनाए। मुंबई ने इस सीजन में सबसे ज्यादा बार दो सौ या उससे ज्यादा के लक्ष्य को भी हासिल किया है। पीयूष चावला 21 विकेट लेकर इस सीजन में अपनी भूमिका को सही तरह से अंजाम दे रहे हैं।

गुजरात का सबसे बड़ा सहारा शुभमन गिल बन गए हैं। 15 मैच में 55.53 की औसत से बनाए गए उनके 722 रन के बाद सबसे अधिक 301 रन विजय शंकर ने बनाए हैं। दोनों के बीच 421 रन का बड़ा फर्क है। यह अंतर साफ बतलाता है कि इस सीजन में गुजरात की बल्लेबाजी शुभमन के इर्द-गिर्द घूमती रही है। वह इस सीजन में दो शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं। शुक्रवार को वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फाफ डुप्लेसिस के 730 रन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप भी हासिल कर सकते हैं। गुजरात की सफलता में 26 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी और 25 विकेट ले चुके राशिद खान की भूमिका रही है। गुजरात को अपने समर्थकों के बीच अहमदाबाद में भी खेलने का फायदा मिलेगा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन/अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी। (इम्पैक्ट सब- जोश लिटिल/यश दयाल)

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन/नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला,  जेसन बेहरनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने

मुल्लांपुर में होगा बड़ा मुकाबला नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुल्लांपुर के...

आईपीएल 2026- क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने

विजेता को मिलेगा फाइनल का टिकट नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण का आगाज मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-1 मुकाबले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat