Tuesday, October 20, 2026
Home राष्ट्रीय स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात, विमान...

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गुजरात, विमान निर्माण प्लांट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति के साथ किया रोड शो

भारतीय कंपनियां आगे बढ़ना चाहती हैं, तो वे स्पेन पर भरोसा कर सकती हैं – राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज

प्रधानमंत्री ने रतन टाटा को किया याद

वडोदरा। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। स्पेन के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि ‘भारत में आपका स्वागत है’। स्पेन के राष्ट्रपति के वडोदरा दौरे के लिए शहर को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। यह राष्ट्रपति सांचेज़ की भारत की पहली यात्रा है, जो 18 साल बाद हो रही है। पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सांचेज की यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने तथा व्यापार और निवेश, आईटी, नवाचार, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, फार्मा, कृषि-तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने का अवसर होगा। प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के कल के दौरे से पहले वडोदरा को सजाया गया। प्रधानमंत्री मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की C295 विमान के लिए अंतिम असेंबली लाइन सुविधा का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर रोड शो किया। दोनों नेता थोड़ी देर में टाटा के सी295 विमान निर्माण के प्लांट का उद्घाटन करेंगे। टाटा ने स्पेन के सहयोग से इस प्लांट का निर्माण किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। C-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान बनने हैं, जिनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड इन 40 विमानों को भारत में बनाएगी। यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (FAL) होगी।

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने TASL प्लांट के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अगर भारतीय कंपनियां आगे बढ़ना चाहती हैं, तो मेरा विश्वास करें, वे स्पेन पर भरोसा कर सकती हैं। 2026 में, भारत में निर्मित पहला C295 वडोदरा के इस संयंत्र में बनाया जाएगा। यह विमान स्पेनिश और यूरोपीय एयरोनॉटिकल इंडस्ट्री का प्रतीक है। भारत की रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने में योगदान देने के अलावा, यह तकनीकी विकास को भी बढ़ावा देगा, खासकर गुजरात राज्य के लिए, जो भारत का प्रमुख विनिर्माण केंद्र है। यहां हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी और उच्च योग्य इंजीनियरों और तकनीशियनों की एक नई पीढ़ी को प्रशिक्षित किया जाएगा। मैं ऐसे देश से आता हूं जहां 99% कंपनियां बड़े, लघु और मध्यम उद्यम हैं। वे सामाजिक और क्षेत्रीय सामंजस्य को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’

स्पेनिश राष्ट्रपति ने कहा कि ‘1960 के दशक के अंत में, प्रतिभाशाली पाको डी लूसिया और महान भारतीय संगीतकार रवि शंकर संगीत के माध्यम से हमारे दोनों देशों को करीब लाए। साथ मिलकर वे फ्लेमेंगो और भारतीय शास्त्रीय संगीत, स्पेनिश गिटार, सितार की आध्यात्मिकता का मिश्रण करने में कामयाब रहे। शायद उन्हें तब यह पता नहीं था, लेकिन वे संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण कर रहे थे जिसने भविष्य का रास्ता खोला। एक ऐसा भविष्य जो इस तरह की परियोजना का चेहरा है। यह संयंत्र औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रतीक, विकास का इंजन और घनिष्ठ और बढ़ती दोस्ती का प्रमाण होगा।’

सी-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह मेरे मित्र पेड्रो सांचेज की पहली भारत यात्रा है। आज से हम भारत और स्पेन की साझेदारी को नई दिशा दे रहे हैं। हम सी-295 विमान के उत्पादन कारखाने का उद्घाटन कर रहे हैं। यह कारखाना भारत-स्पेन संबंधों के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी मजबूत देगा।’

प्रधानमंत्री ने इस दौरान देश के दिग्गज उद्योगपति रहे रतन टाटा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि ‘हाल ही में हमने देश के महान सपूत रतन टाटा को खो दिया। अगर आज वो हमारे बीच होते तो उन्हें खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, वो खुश होगी। ये सी-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है। जब मैं गुजरात का सीएम था, तब वडोदरा में ट्रेन के कोच बनाने के लिए फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया गया था। रिकॉर्ड समय में फैक्ट्री को उत्पादन के लिए तैयार भी कर दिया गया। आज हम उस फैक्ट्री में बने मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इस फैक्ट्री में बने विमान भी दूसरे देशों को निर्यात किए जाएंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज भारत में रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर हमने 10 साल पहले ठोस कदम नहीं उठाए होते, तो आज इस स्तर तक पहुंचना असंभव होता। उस समय कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत में इतने बड़े पैमाने पर रक्षा विनिर्माण हो सकता है। लेकिन हमने नए रास्ते पर चलने का फैसला किया, अपने लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित किया। और आज नतीजा हमारे सामने है। हमने रक्षा विनिर्माण में निजी क्षेत्र की भागीदारी का विस्तार किया, सार्वजनिक क्षेत्र को कुशल बनाया, आयुध कारखानों को सात बड़ी कंपनियों में बदल दिया, DRDO और HAL को मजबूत किया, यूपी और तमिलनाडु में दो बड़े रक्षा गलियारे बनाए। ऐसे कई फैसलों ने रक्षा क्षेत्र को नई ऊर्जा से भर दिया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप सभी ने पिछले दशक में भारत के विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि और परिवर्तन देखा है। हम भारत को विमानन हब बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यह पारिस्थितिकी तंत्र भविष्य में मेड इन इंडिया नागरिक विमानों का मार्ग प्रशस्त करेगा। विभिन्न भारतीय एयरलाइनों ने 1200 नए विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं। यह कारखाना भारत और दुनिया की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए नागरिक विमानों के डिजाइन और निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने जा रहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मैंने सुना है कि स्पेन में योग भी बहुत लोकप्रिय है। स्पेन का फुटबॉल भी भारत में बहुत पसंद किया जाता है। कल रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच हुए मैच की भी भारत में चर्चा हुई। बार्सिलोना की शानदार जीत की भी भारत में चर्चा हुई और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि स्पेन की तरह भारत में भी दोनों क्लबों के प्रशंसकों के बीच जुबानी जंग हुई होगी।’

RELATED ARTICLES

पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज

सीएमआरएल घूस मामले में बढ़ीं पिनाराई विजयन की मुश्किलें केरल। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोचीन मिनरल्स...

विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उमर सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर चौतरफा हमला बोला। सत्र की समाप्ति...

इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी 2026 में आवेदन का अवसर देने की मांग वाली...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर

सिर्फ 0.4 अंक से चूकीं अवनि लेखरा नई दिल्ली। भारत की दो स्टार पैरा निशानेबाजों मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने 2026 एशियाई पैरा खेलों...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat