Home राष्ट्रीय आज शाम को थम जाएगा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के...

आज शाम को थम जाएगा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के प्रचार- प्रसार का शोर

उत्तर प्रदेश। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा। उप चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार को भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी और रामपुर में चुनावी सभा कर सपा पर हमला बोला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में सघन प्रचार किया।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। तीनों क्षेत्रों में शनिवार शाम 6 बजे तक रोड शो, रैलियां, सभा, नुक्कड़ सभा से प्रचार हो सकेगा। शुक्रवार को मैनपुरी में एक छोर पर मुख्यमंत्री योगी ने मोर्चा संभालते हुए सपा पर हमला बोला। वहीं दूसरे छोर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डटे रहे। दोनों ने परिवारवाद के खिलाफ पिछड़े वर्ग के रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी खतौली में पार्टी प्रत्याशी मदन भैया के लिए घर घर प्रचार किया। भाजपा सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने खतौली में पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में प्रचार किया। सीएम योगी ने रामपुर में सभा कर आकाश सक्सेना को जिताने की अपील की। वहीं सपा के पूर्व विधायक आजम खान पर भी हमला बोला। उधर, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी सपा प्रत्याशी असीम रजा के समर्थन में प्रचार किया।

लोकसभा चुनाव-2024 फतह करने के लिए भाजपा यूपी में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सभी मजबूत दुर्ग ध्वस्त करने में जुटी है। अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा मैनपुरी, रामपुर और खतौली के उप चुनाव में विजय पताका फहराकर जनता में बड़ा संदेश देना चाहती है। वहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए सपा भी कोई कसर नहीं छोड़़ रही है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी का मजबूत दुर्ग बचाने के लिए न सिर्फ रूठे चाचा को मनाने में सफर रहे बल्कि जनता से भावनात्मक रिश्ता भी कायम कर रहे हैं।

सपा के अभेद्य दुर्ग रामपुर में वर्षों बाद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। भाजपा ने इस गढ़ को भेदने के लिए पार्टी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के पक्ष में राष्ट्रवाद के मुद्दे को हवा दी है। मुस्लिम वोट साधने के लिए पूर्व कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली (नवेद मियां) का समर्थन हासिल किया है। आजम के सभी सिपहसालार एक एक कर भाजपाई हो रहे हैं। रामपुर लोकसभा उप चुनाव में परचम फहरा चुकी भाजपा विधानसभा
उपचुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त है। भाजपा ने यहां बूथ प्रबंधन से लेकर मतदान केंद्र तक अपनी लंबी टीम तैनात की है।

खतौली विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां राष्ट्रवाद का रंग देने के लिए मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी पूर्व विधायक विक्रम सिंह की पत्नी राजकुमारी को मैदान में उतारा है। वहीं, सपा समर्थित रालोद प्रत्याशी मदन भैया के खिलाफ कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाया गया है। भाजपा यहां फूंक-फूंककर कदम रख रही है। उप चुनाव में जनता के बीच कोई गलत संदेश जनता न जाए इसके चलते सपाई हुए पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी की दोबारा ज्वाइनिंग टाल दी गई है।

RELATED ARTICLES

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन ने नया...

मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हिंसक हमला, वाहनों में लगाई आग

तलाशी अभियान के बाद भड़की भीड़ ने किया पथराव, आंसू गैस छोड़कर हालात पर पाया गया काबू इंफाल (मणिपुर)- मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षा...

‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी

'टीएमसी के नेताओं को डराया जा रहा है'—ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना कोलकाता।  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पश्चिम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अंकिता भंडारी मामले में आंदोलन तेज करने की चेतावनी, संघर्ष मंच ने सरकार और CBI पर उठाए सवाल

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।...

सरकार का बड़ा फैसला- देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में फिलहाल नहीं कटेंगे पेड़

पहले होगा जनसंवाद फिर आगे बढ़ेगा काम देहरादून। देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से उठाई जा रही...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री बोले- नई रेल सेवा कुमाऊं-गढ़वाल के...

महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स का हुआ निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

खेल जगत में शोक की लहर नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर गारफील्ड (गैरी) सोबर्स का...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat