Thursday, November 5, 2026
Home अंतर्राष्ट्रीय एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर...

एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

मैड्रिड। स्पेन में हुए दर्दनाक हाईस्पीड ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दुर्घटना में 69 लोगों की मौत के बाद सरकार पर जवाबदेही का दबाव बढ़ गया है। हादसे के छह दिन बाद परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को संसद में हादसे को लेकर कई घंटे तक चली सुनवाई के बाद उन्होंने यह फैसला सार्वजनिक किया। मंत्री का कहना है कि एक साल से भी कम समय में दो बड़े रेल हादसों के बाद पद पर बने रहना उचित नहीं है।

दो बड़े हादसों के बाद ली जिम्मेदारी

संसद में अपना पक्ष रखते हुए ऑस्कर पुएंते ने कहा कि स्पेन जैसे विकसित देश में इतने कम समय के भीतर दो बड़े रेल हादसे होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने माना कि इन घटनाओं के बाद परिवहन मंत्री के तौर पर उनकी नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी बनती है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान जताते हुए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

कैसे हुआ था भीषण ट्रेन हादसा?

जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को मैड्रिड के दक्षिणी हिस्से में दो हाईस्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। बताया गया कि एक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी, तभी दूसरी तेज रफ्तार ट्रेन उससे जा भिड़ी। शुरुआती जांच में मैड्रिड-सेविल रेल मार्ग पर सुरक्षा और संचार व्यवस्था में गड़बड़ी की बात सामने आई है।

संचार प्रणाली बंद होने के बाद मैड्रिड स्थित नियंत्रण कक्ष से रेल संचालन संभाला गया। इसी दौरान एक ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई, जबकि उसी ट्रैक पर दूसरी ट्रेन पहले से मौजूद थी। इस चूक के चलते भीषण दुर्घटना हुई और 69 लोगों की जान चली गई।

जनवरी में भी हुआ था बड़ा रेल हादसा

स्पेन में इस साल रेल दुर्घटना का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले जनवरी में मैड्रिड-सेविल मार्ग पर एक ट्रेन पटरी से उतरकर सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई थी। उस दुर्घटना में 46 लोगों की मौत हुई थी। घटना की जांच अब भी जारी है। लगातार दो बड़े हादसों ने स्पेन की हाईस्पीड रेल व्यवस्था और उसकी सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चुनाव से पहले सरकार की बढ़ी मुश्किलें

ताजा दुर्घटना ऐसे समय हुई है, जब स्पेन में राष्ट्रीय चुनाव के लिए करीब चार सप्ताह का समय बचा है। देश का हाईस्पीड रेल नेटवर्क लंबे समय से उसकी तकनीकी उपलब्धियों और बेहतर परिवहन व्यवस्था का प्रतीक रहा है। चीन के बाद स्पेन के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हाईस्पीड रेल नेटवर्क है। करीब तीन दशक तक इस नेटवर्क में कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ था, लेकिन इस साल हुई लगातार दुर्घटनाओं ने इसकी साख को नुकसान पहुंचाया है।

रेल सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी

पद छोड़ने से पहले परिवहन मंत्री ने रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई उपायों का ऐलान किया था। इनमें रेलवे नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली में सुधार और यूरोपीय मानकीकृत रेल सुरक्षा एवं सिग्नलिंग प्रणाली (ईआरटीएमएस) को जल्द लागू करना शामिल है। सरकार का प्रयास है कि तकनीकी खामियों को दूर कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल

काठमांडू। नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना...

यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

2.1 अरब डॉलर की मिसाइल डील मंजूर कीव। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को 500 पैट्रियट पीएसी-3 इंटरसेप्टर मिसाइलों की संभावित बिक्री को मंजूरी...

ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

अमेरिकी रक्षा सचिव ने वरिष्ठ जनरल को पद से हटाया वाशिंगटन। अमेरिका में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर हलचल तेज होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। बारिश से...

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

देहरादून - उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित...

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर...

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों के निस्तारण के लिए भी होंगे विशेष कार्यक्रम पौड़ी- पेंशनरों...

Recent Comments

2

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat