Wednesday, October 21, 2026
Home उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ...

कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उठाए गंभीर सवाल

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने रविवार को हुई कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। अध्यक्ष बॉबी पंवार ने दावा किया कि पेपर के चार सेट में न तो सवालों के क्रम बदले गए और न ही ऑप्शन के। पेपर खत्म होने के बाद एकता विहार स्थित धरना स्थल पर बॉबी पंवार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान पेपर के ए, बी, सी और डी सेट दिखाते हुए कहा कि इनमें सवालों का क्रम नहीं बदला गया है। चारों सेट में एक से लेकर 100 तक प्रश्न और उत्तर के ऑप्शन का क्रम एक जैसा है। ये गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सेंटरों पर ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पेपर पर सही से सील नहीं थी। देहरादून का मामला बताते हुए दावा कि पेपर पर एक सीलें टूटी हुई थी और एक्ट्रा सील लगी थी। उन्होंने एक प्रश्न पत्र दिखाते इसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट का क्रमांक एक जैसा होता है।

आरोप लगाया कि कई जगह ओएमआर और प्रश्न पत्र क्रमांक अलग-अलग थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारियों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। सवाल उठाया कि अगर पेपर के चार सेट बनाने थे तो क्यों प्रश्न और उत्तर के ऑप्शन का एक जैसा क्रम रखा। बॉबी पंवार ने उत्तर कुंजी रटवाने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पेपर की सील से छेड़छाड़ की हो या उत्तर कुंजी हासिल कर ली हो, वह अपने लोगों को प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रश्न एक का बी या दो का सी! इस तरह से लिखकर दे सकते हैं या रटा सकते हैं। चूंकि चारों सेटों में क्रम एक जैसा है, ऐसे में किसी के पास कोई भी सेट आ जाए, इससे फर्क नहीं पड़ता।

बॉबी ने कहा कि जांच करना सरकार का काम है, चीजें रखना हमारा काम। हमें राज्य की जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है। शिकायतें दबाई जा रही हैं। चार सेट एक जैसे दे दिए, ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ। यह आसान तरीका है, जिससे कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा सकता है। आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों की अच्छे से जांच होनी चाहिए। जांच सीबीआई को दी जाए, हम इस मांग पर कायम रहेंगे। कनिष्ठ सहायक के पेपर के सेटों में सवालों के क्रम नहीं बदले जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठे। राजेश बिजल्वाण नाम के यूजर ने लिखा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के आज हुए कनिष्ठ सहायक के पेपर में प्रश्न पत्र के सेट ए,बी,सी,डी के सारे प्रश्न जैसे क्रमांक में दिए गए। ऑप्शन भी एक ही क्रम में दिए गए। इसे क्या समझा जाए, जिसे अफवाह लग रही हो वह खुद चारों सेट चेक कर लें।

कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्रों के सभी सेट में प्रश्नों के एक ही क्रम में होने की शिकायत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भी मिली है। इस पर आयोग ने साफ किया है कि प्रश्नों के एक ही क्रम में होने से परीक्षा की गोपनीयता पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ हुई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि कनष्ठ सहायक पदों के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। प्रश्नपत्रों के सभी सेट में प्रश्नों के एक ही क्रम में होने की शिकायत जरूर आयोग तक भी पहुंची है, लेकिन इससे परीक्षा की गोपनीयता पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।  सचिव रावत ने कहा कि प्रश्नपत्र के सभी सेट में प्रश्नों के एक ही क्रम में होने की शिकायत परीक्षा के दौरान नहीं की गई।

सभी परीक्षा कक्ष में परीक्षक तैनात थे और इस कारण एक-दूसरे से पूछने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अभ्यर्थियों को भी इसकी जानकारी परीक्षा हॉल के बाहर आकर ही मिली होगी। इससे परीक्षा की वश्विसनीयता पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभन्नि माध्यमों से प्रश्नपत्र की सीरीज को आधार बनाकर भ्रामक और आधारहीन सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जो पूरी तरह से निराधार और असत्य हैं। आयोग के सचिव ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर आयोग की परीक्षा में अनियमितता या नकल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat