Friday, October 23, 2026
Home ब्लॉग भाजपा की कहानियों का क्या जवाब है

भाजपा की कहानियों का क्या जवाब है

अजीत द्विवेदी
देश की लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता पटना में मिल रहे हैं। अगले साल के लोकसभा चुनाव के लिए इन पार्टियों के बीच एक मोटी सहमति हो गई है कि भाजपा के खिलाफ सबको मिल कर लडऩा है। उसकी बारीकियों, खासतौर से सीटों के बंटवारे या रणनीतिक एडजस्टमेंट के बारे में आगे बात होगी। लेकिन इस राजनीतिक सहमति के आगे क्या? यह यक्ष प्रश्न है कि विपक्षी पार्टियों के पास आम जनता को सुनाने के लिए क्या कहानी है? भारतीय जनता पार्टी के पास ढेर सारी कहानियां हैं- कुछ सच्ची, कुछ झूठी और कुछ अधूरी। अभी 19 जून को महाराष्ट्र की एक सभा में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने कहा कि दुनिया के 120 देशों के राष्ट्रध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों ने एक साथ मिल कर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है और कहा है कि वे विश्व मंच पर उनकी बात उठाएं। इस कहानी का क्या जवाब विपक्ष के पास है? क्या विपक्ष के नेता भाजपा की ओर से गढ़े जा रहे नैरेटिव के बरक्स अपना कोई काउंटर नैरेटिव गढ़ सकते हैं?

फडऩवीस का बयान भाजपा की ओर से सुनाई जाने वाली सैकड़ों कहानियों में से एक कहानी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा और उसके बाद सितंबर में होने वाले जी-20 देशों के नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन से और बल मिलेगा। लेकिन इसके अलावा भाजपा के पास और भी कहानियां हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे पसंदीदा कहानियों में से एक विपक्ष के भ्रष्टाचार और परिवारवाद की है। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से विपक्ष के हर नेता को भ्रष्ट साबित किया गया है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होकर जेल गए तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थो चटर्जी जेल भेजे गए। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन जेल भेजे गए।

झारखंड में मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों पर तलवार लटकी है तो तेलंगाना में मुख्यमंत्री की बेटी केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। लालू प्रसाद का पूरा परिवार किसी न किसी मामले में उलझा है, तभी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरफ्तारी का अगला नंबर उनका हो सकता है। बसपा प्रमुख मायावती के भाई और भाभी के खिलाफ जमीन आवंटन के बदले 261 फ्लैट लेने का एक नया मामला आ गया है। जदयू सांसद के बेटे की कंपनी को 16 सौ करोड़ रुपए का ठेका दिए जाने का मामला सबसे ताजा है। समाजवादी पार्टी से लेकर एनसीपी और शिव सेना तक कोई भी पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों से बची नहीं है।

इसी तरह परिवारवाद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का पसंदीदा विषय हैं। पिछले दिनों अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर गए तो उन्होंने 2जी, 3जी, 4जी का जुमला बोला और इसका मतलब समझाते हुए कहा कि मारन परिवार 2जी है यानी दो पीढ़ी से राज कर रहा है, करुणानिधि परिवार 3जी है या तीन पीढ़ी से राज कर रहा है और गांधी परिवार 4जी है, जो चार पीढ़ी से राज कर रहा है। यह जुमला पूरे देश में विपक्षी पार्टियों की साख खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पहले भी इसका इस्तेमाल हुआ है और हर बार ऐसा लगता है कि परिवारवाद का जुमला काठ की हांडी है, जो आगे फिर चूल्हे पर नहीं चढ़ पाएगी। लेकिन हर बार भारी भरकम प्रचार के जरिए इस मुद्दे पर आम जनता को भाजपा और अन्य पार्टियों का फर्क समझा दिया जाता है। इस बार भी ऐसा होगा। चुनाव में भ्रष्टाचार और परिवारवाद ये दो मुद्दे ऐसे होंगे, जिन पर भाजपा विपक्ष की एकजुटता को काउंटर करने का अपना नैरेटिव गढ़ेगी।

इन दो अहम मुद्दों के बाद विकास और विश्वगुरू का नैरेटिव है। देवेंद्र फडऩवीस ने जो कहानी सुनाई है वह विश्वगुरू वाले नैरेटिव का हिस्सा है। पिछले कुछ समय से भाजपा इसका प्रचार कर रही है कि नरेंद्र मोदी की कमान में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है और दुनिया भारत की बात ज्यादा ध्यान से सुनने लगी है। अमित शाह ने एक बार कहा था कि दुनिया में कोई भी बड़ा फैसला अब नरेंद्र मोदी की राय के बगैर नहीं होता है। भाजपा ने इस बात का प्रचार किया कि मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध रूकवा दिया था। अमेरिका की एक संस्था ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वेक्षण के आधार पर मोदी को साल में दो बार दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता ठहराया जाता है। उस सर्वे के मुताबिक मोदी को 76 फीसदी से ऊपर की एप्रूवल रेटिंग हासिल होती है। भले तमाम अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सूचकांक में भारत की रेटिंग गिर रही है लेकिन मीडिया में मोदी की रेटिंग बढ़ रही है और उसके प्रचार के जरिए जनता को यह भरोसा दिलाया जाता है कि उन्होंने बिल्कुल ठीक नेता चुना है और इससे बेहतर नेता देश में क्या दुनिया में नहीं है। इसका बड़ा मनोवैज्ञानिक असर होता है।

विकास का नैरेटिव जितने बेहतर तरीके से नरेंद्र मोदी बेच सकते हैं, वैसा कोई और नहीं बेच सकता है। सबको पता है कि कैसे गुजरात मॉडल देश में बेचा गया था। उसी तरह अब भारत के विकास की कहानियां बेची जा रही हैं। देश में महंगाई कम हो रही है और थोक महंगाई दर माइनस में पहुंच गई है। विकास दर दुनिया में सर्वाधिक है। दुनिया में आ रही आर्थिक मंदी का शून्य असर भारत पर होगा। भारत से 10 हजार करोड़ रुपए का आईफोन का निर्यात हुआ है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है। देश में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त का अनाज दिया जा रहा है। भारत की विमानन कंपनियां एक बार में पांच-पांच सौ विमान खरीदने के ऑर्डर दे रही हैं। कुल मिला कर यह नैरेटिव बनाया गया है कि जब सारी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में जा रही है तो एकमात्र चमकदार उदाहरण भारत है और वह नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व की वजह से है।

अंत में हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सीमा की सुरक्षा का नैरेटिव है, जो पहले दिन से चला आ रहा है। चीन की घुसपैठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया कि न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है। उनके इस बयान की वजह से भारत कहीं भी चीन की आक्रामकता का बहुत विरोध करने की स्थिति में नहीं है। लेकिन यह बयान यह साबित करने के लिए है कि सीमा सुरक्षित है और जरूरत पडऩे पर भारत बालाकोट या उरी की तरह सर्जिकल स्ट्राइक करने से पीछे नहीं हटेगा। अगला चुनाव आने तक अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी और साथ ही कई अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा। तभी सवाल है कि भाजपा की इन हजार कहानियों का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास क्या कहानी है? विपक्ष भाजपा के गढ़े नैरेटिव पर प्रतिक्रिया देता रहेगा या अपना कोई नया नैरेटिव बनाएगा, जिस पर भाजपा प्रतिक्रिया दे? कर्नाटक के चुनाव का जो सबक है क्या विपक्ष उसे लोकसभा चुनाव में लागू कर पाएगा? इस सवाल पर कल विचार करेंगे।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ जन-जागरूकता में भी निभा रहा अहम भूमिका देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य...

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस...

खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज

11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में होंगे मुकाबले पौड़ी- जनपद मुख्यालय के कंडोलिया स्थित...

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat