Home ब्लॉग राहुल क्या आपदा को अवसर में बदल पाएंगे?

राहुल क्या आपदा को अवसर में बदल पाएंगे?

अजीत द्विवेदी
यह यक्ष प्रश्न है कि राहुल गांधी के ऊपर अभी जो आपदा आई है उसे वे अवसर में बदल सकते हैं या नहीं? राजनीतिक नजरिए से देखें तो यह बड़ा मौका है। अब तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी दावा करते रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे डरते हैं, पहली बार ऐसी स्थितियां हैं जब वे अपने दावे पर देश के लोगों को यकीन दिला सकते हैं। राहुल अब पूरे देश में घूम कर कह सकते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी उनसे डरते हैं और इसलिए उनकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त करा दी गई है। इसमें सचाई चाहे जितनी हो लेकिन लोग इस पर सोचने के लिए मजबूर होंगे। उससे जो नैरेटिव बनेगा वह कांग्रेस को राजनीतिक रूप से फायदा पहुंचा सकता है। उससे राहुल गांधी की छवि मजबूत होगी और कांग्रेस को चुनावी लाभ मिलेगा।

यह काम इंदिरा गांधी ने 1978 में किया था, जब उनकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त की गई थी और उनको गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सवाल है कि क्या राहुल गांधी इतने सक्षम हैं और कांग्रेस पार्टी इतनी मजबूत है कि इंदिरा गांधी का इतिहास दोहरा सके? इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस अब वैसी पार्टी नहीं है, जैसी अस्सी के दशक में थी और न राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह करिश्माई नेता हैं। देश की राजनीति भी पहले की तरह स्वाभाविक और सहज नहीं रह गई है और न मतदाता वैसे रह गए हैं, जैसे 40 साल पहले थे। इसके बावजूद दमदार नेता अपनी कहानी से राजनीति की दिशा बदल सकता है। अरविंद केजरीवाल से लेकर जगन मोहन रेड्डी तक अनेक मिसालें दी जा सकती हैं। खुद नरेंद्र मोदी एक मिसाल हैं, जिन्होंने 2002 के गुजरात दंगों के बाद लगे आरोपों और प्रतिकूल परिस्थितियों को अपनी राजनीतिक ताकत बना लिया था।

राहुल गांधी भी ऐसा कर सकते हैं बशर्ते कि वे अपनी राजनीतिक राह खुद बनाएं। सबसे पहले तो उनको अपनी राजनीतिक रणनीति खुद बनानी शुरू करनी चाहिए। जब तक वे अपनी मां पर निर्भरता समाप्त नहीं करेंगे तब तक वे स्वाभाविक नेता नहीं बन सकते हैं। अभी उनके ईर्द-गिर्द सोनिया गांधी का एक सुरक्षा कवच दिखता है। हर मौके पर वे ढाल की तरह राहुल को बचाने आ जाती हैं। सूरत की अदालत में राहुल गांधी को दो साल की सजा हुई और उसके अगले दिन उनकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त हुई तो सोनिया गांधी ने कांग्रेस की रणनीति बनाने की बैठक की। उनकी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। अशोक गहलोत से लेकर तमाम पुराने कांग्रेसी नेता बैठे और आंदोलन की योजना बनाई। इससे राहुल का कोई फायदा नहीं होने वाला है। हकीकत यह है कि उनका कोई भी राजनीतिक अभियान शुरू होता है तो इस पहलू की चर्चा ज्यादा होती है कि किसने योजना बनाई और कैसे उस पर अमल हुआ। राहुल को इस मामले में भाजपा से सीखना चाहिए। वहां योजना कोई भी बनाता हो सारे काम करते हुए नरेंद्र मोदी ही दिखते हैं। इससे यह धारणा बनती है कि नरेंद्र मोदी सब जानते हैं और सब काम करने में सक्षम हैं। इसके उलट राहुल के बारे में धारणा है कि उनसे राजनीतिक कराई जाती है। उनको यह धारणा तोडऩे की जरूरत है।

दूसरे, कांग्रेस की प्रतिक्रिया त्वरित होनी चाहिए। हर मामले में इंतजार और तैयारी से हवा बिगड़ जाती है। जैसे मौजूदा मामले में सूरत की अदालत का फैसला आने के पहले से आंदोलन की योजना बनी हुई होनी चाहिए थी। कांग्रेस का आंदोलन स्वंत:स्फूर्त दिखना चाहिए था। इंदिरा गांधी को जब गिरफ्तार किया गया था तब कांग्रेस को लोग जुटाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। अपने आप लाखों लोग सडक़ों पर निकले थे। हो सकता है कि कांग्रेस के नेता परदे के पीछे से इसकी प्लानिंग पहले से किए हुए हों लेकिन उस समय ऐसा लगा कि लोग अपने आप सडक़ पर उतरे हैं। उसी तरह कांग्रेस की तैयारी पहले से होनी चाहिए थी। सूरत की अदालत से सजा सुनाए जाने के साथ ही अगर देश भर में लोग सडक़ों पर उतरते तो उसका ज्यादा असर होता। अब कांग्रेस तैयारी करके आंदोलन करेगी तो वह प्रायोजित लगेगा।
तीसरा, राहुल गांधी को उच्च नैतिक मानदंड स्थापित करना चाहिए। उनको ऐलान कर देना चाहिए कि अगर हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट उनको सदस्यता बहाल कर देती है तब भी वे सांसद नहीं रहेंगे। इस लोकसभा में अब वे कदम नहीं रखेंगे।

उन्हें इस मामले में अपनी कहानी बनानी होगी। कहानी चाहे कितनी भी काल्पनिक हो लेकिन अगर लोग उस पर यकीन करें तो वह हिट हो सकती है। राहुल गांधी केंद्र सरकार को चुनौती दे सकते हैं। वे कह सकते हैं कि सरकार अगर चाहती है कि वे सडक़ पर उतर कर संघर्ष करें तो वे संसद की बजाय सडक़ पर लड़ेंगे। इससे भाजपा बैकफुट पर आएगी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश आएगा। राहुल इस कानूनी लड़ाई को सडक़ पर ले जाकर राजनीतिक बना सकते हैं। उनको पता होना चाहिए कि अंतत: उनको जनता के बीच जाकर राजनीतिक लड़ाई ही लडऩी है।

मुश्किल यह है कि कांग्रेस में वह जज्बा और जुनून नहीं है, जिसके दम पर वह सडक़ पर उतर कर एक साल लड़ाई लड़े। पार्टी के ज्यादातर नेता सोशल मीडिया में ही आंदोलन कर रहे हैं। उनको ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ही क्रांति करनी है। दूसरी मुश्किल यह है कि पार्टी के पास साधन और सलाहियात भी नहीं हैं। खबर है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी का खजाना खाली हुआ है। इसलिए लाखों को लोगों को मोबिलाइज करना और एक साल तक आंदोलन चलाए रखना मुश्किल है। तीसरी, मुश्किल यह है कि अब इंदिरा गांधी के जमाने जैसा माहौल नहीं है। उस समय कांग्रेस विरोधी गठबंधन के नेता मोरारजी देसाई थे और कांग्रेस विरोधी ताकतें बिखरी हुई थीं। अभी कांग्रेस विरोधी ताकत यानी भाजपा अपनी शक्ति के चरम पर है। उसके पास नरेंद्र मोदी के रूप में करिश्माई नेता हैं और वह बेहद साधन संपन्न पार्टी है।

अगर कांग्रेस कोई नैरेटिव बनाने की कोशिश करती है तो भाजपा हमेशा उसका काउंटर नैरेटिव लेकर खड़ी रहती है। पिछले नौ-दस साल में भाजपा ने प्रचार के दम पर, प्रधानमंत्री के भाषणों के जरिए और काफी हद तक मीडिया की मदद से नेहरू गांधी परिवार के प्रति नकारात्मक माहौल बनाया है। नेहरू गांधी परिवार को राजनीति में वंशवाद और भ्रष्टाचार का प्रतीक बनाया गया है और इसके बरक्स नरेंद्र मोदी हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, ईमानदारी और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बने हैं। राहुल गांधी को इस धारणा को तोडऩा होगा। ध्यान रहे राजनीति अब परसेप्शन की लड़ाई है- धारणा बनाने और तोडऩे की लड़ाई है। अगर उसमें राहुल कामयाब होते हैं तभी जमीनी लड़ाई में कामयाबी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर...

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका...

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी?...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘अल्फा’ की रिलीज डेट बदली, अब 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी आलिया भट्ट की फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स...

बदलते दौर में बच्चों की डिजिटल मॉनिटरिंग माता-पिता की सर्वोच्च जिम्मेदारी- कुसुम कंडवाल

​सोशल मीडिया और मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग बच्चों को धकेल रहा गलत दिशा में, महिला आयोग ने जताई चिंता ​अभिभावक रखें पैनी नजर; बच्चा कितनी...

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

उत्तराखंड के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा  देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा...

राष्ट्र सेवा, सुशासन और सादगी की मिसाल थे भुवन चंद्र खण्डूड़ी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com
uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat