Home उत्तराखंड युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ली विधानसभा में युवा कल्याण एवं...

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ली विधानसभा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की समीक्षा बैठक

चारधाम यात्रा में काम करने वाले पीआरडी जवानों और एसडीआरएफ में काम किये हुए जवानों को जल्द मिलेगा चार माह का क्रमशः 14 करोड़ 59 लाख और 31लाख 11हजार रुका हुआ मानदेय-रेखा आर्या

पीआरडी महिला कार्मिकों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, कैबिनेट में लाया जायेगा प्रस्ताव-रेखा आर्या

एक्ट में संसोधन करने भी अधिकारियो को दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

अधिकारियो को शासनादेश बनाने के दिए गए निर्देश कि भविष्य में जो भी विभाग पीआरडी जवानों को अपने यहाँ पर लगाएंगे वह जवानों के मानदेय के लिए अपने यहाँ बजट का करेंगे निर्धारण-रेखा आर्या

देहरादून। आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से सम्बन्धित समीक्षा बैठक ली। जिसमें पीआरडी जवानों का विभिन्न विभागों में लंबित मानदेय, भुगतान, नियमित ड्यूटी और अन्य महत्वपूर्ण विषयों/समस्याओं के संबध में विभागीय अधिकारियो और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। साथ ही बैठक में पीआरडी जवानों को 300 दिन का रोजगार, चार माह का रुका हुआ मानदेय, मातृत्व अवकाश सहित कई विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पीआरडी जवानों के चार माह का रुका हुआ मानदेय इसी हफ्ते दे दिया जायेगा जिसमें कि चारधाम यात्रा में कार्य किये करीब 2हजार जवानों का मानदेय जो की 14 करोड़ 59 लाख रुपये के लगभग है,साथ ही एसडीआरएफ में काम किये हुए 59 जवानों का लगभग 31लाख 11हजार का मानदेय है।

वहीं इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने बैठक में अधिकारियो को शासनादेश और उसका प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए कि भविष्य में जो भी विभाग पीआरडी जवानों को अपने यहाँ पर लगाएंगे वह जवानों के मानदेय के लिए अपने यहाँ बजट का निर्धारण करेंगे जिससे उनका मानदेय उन्हें समय पर प्राप्त हो सके।

इसके साथ ही बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को पीआरडी जवानों को अन्य विभागों में समायोजित करते हुए उन्हें जॉब के नये रास्ते तलाशने के लिए प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इन जवानों को अन्य विभागों में अलग -अलग जगहों पर समायोजित कर दिया जाये,साथ ही एक्ट में संसोधन करने और प्रस्ताव बनाने को लेकर भी अधिकारियो को निर्देश दिए गए ताकि पीआरडी जवानों को किस प्रकार से सेवानिवृत होने पर एकमुश्त धनराशि मिले, गर्भवती महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिले, किस प्रकार से उन्हें 300 दिनों का रोजगार प्राप्त हो सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी कार्मिकों का एक दिवसीय मानदेय के आधार पर सरकार के अशंदान के साथ जोड़कर एकमुश्त आर्थिक सहायता के रूप में सेवानिवृत्ति पर प्रदान किया जायेगा। मंत्री ने सेवारत पीआरडी कार्मिक की मृत्यु पर उसके परिवार से उसके पुत्र या पत्नी को मृतक आश्रित के तौर पर नियुक्ति देने हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए नियमावली में संशोधन करने को कहा। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी महिला कार्मिकों को मातृत्व अवकाश दिये जाने पर सहमति जताते हुए कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव को जल्द से जल्द कैबिनेट में रखा जायेगा। मंत्री ने पीआरडी कार्मिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने हेतु नियमावली में जरूरी संशोधन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में पीआरडी कार्मिक की नियुक्ति की जायेगी, उनके मानदेय के भुगतान का सम्पूर्ण दायित्व संबंधित विभाग का होगा, जिसका जल्द से जल्द शासनादेश लाया जायेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी की भर्ती में शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 के स्थान पर कक्षा-10 और भर्ती की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के स्थान पर 18 से 30 वर्ष करने के सम्बन्ध मे प्रस्ताव निदेशालय स्तर पर तैयार किया जाये साथ ही ब्लाक कमाण्डर एवं हल्का सरदार का चयन 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सेवको में से किया जाय।

वही कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पीआरडी स्वयं सेवकों की सेवा में तैनाती की आयु वर्तमान में 50 वर्ष है, इसको बढ़ाकर 60 वर्ष किये जाने का प्रस्ताव भी शासन को प्रेषित किया गया है,अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि शासन स्तर उत्तर प्रदेश राज्य की भांति शासनादेश लागू किया जाय।

इस अवसर पर उप सचिव गृह अखिलेश मिश्रा ,विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार ,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर ,जॉइंट डायरेक्टर युवा कल्याण अजय कुमार , उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह , प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंन्द्रवाल ,संदीप उपाध्याय , दिनेश प्रसाद सहित समस्त जनपदों के प्रांतीय रक्षक दल संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

सिंगटाली पुल हादसा: गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद, महिला की तलाश जारी

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आईपीएल 2026 फाइनल- आज खिताब के लिए भिड़ेगी आरसीबी और गुजरात टाइटंस

अहमदाबाद में होगा महामुकाबला अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानि रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत...

पेंचक सिलाट खेल में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय...

करिश्मा कपूर की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है- सीएम

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments

fapjunk
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Antalya escort Antalya escort Belek escort
Ankara Escort
porn
Spanish to English translation is the process of converting written or spoken content from the Spanish language into the English language. With Spanish being one of the most widely spoken languages in the world, the need for accurate and efficient translation services is essential. Spanish to English translation plays a crucial role in various domains, including business, education, travel, literature, and more. Skilled translators proficient in both Spanish and English are required to ensure accurate and culturally appropriate translations. They must possess a deep understanding of both languages' grammar, syntax, idioms, and cultural nuances to convey the original meaning and intent of the source content effectively. Quality Spanish to English translation services help bridge the language barrier and facilitate effective communication between Spanish-speaking individuals and English-speaking audiences.spanishenglish.com

uluslararası zati eşya taşımacılığı türkiyeden almanyaya ev taşıma uluslararası evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa evden eve nakliyat türkiyeden kıbrısa ev taşıma fiyatları türkiyeden ingiltereye evden eve nakliyat yurtdışına ev taşıma zati eşya taşımacılığı
Evden eve nakliyat şehirler arası nakliyat